दिल्ली :
NDMA Alert Message: अमित शाह और ज्योतिरादित्य सिंधिया आज लॉन्च किया नेशनल मोबाइल डिजास्टर अलर्ट सिस्टम। ये मैसेज भारत सरकार ने अपने अलर्ट सर्विस की टेस्टिंग के लिए किया था, ताकि आपदा के वक्त इसका इस्तेमाल किया जा सके।
https://x.com/ndmaindia/status/2050491058514243935
Emergency Alert Msg: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में 2 मई 2026 को मोबाइल-बेस्ड डिजास्टर कम्युनिकेशन सिस्टम लॉन्च किया। इस सिस्टम को डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन्स (DoT), कम्युनिकेशन्स मिनिस्ट्री ने नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA), भारत सरकार के साथ मिलकर डेवलप किया है ताकि नागरिकों तक जरूरी जानकारी समय पर पहुंच सके।
आज ये मैसेज भारत सरकार ने अपने अलर्ट सर्विस की टेस्टिंग के लिए किया था, ताकि आपदा के वक्त इसका इस्तेमाल किया जा सके। मैसेज में लिखा था, “भारत ने अपने नागरिकों के लिए तुरंत आपदा अलर्ट सर्विस के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके सेल ब्रॉडकास्ट लॉन्च किया है. सतर्क नागरिक, सुरक्षित देश. यह मैसेज मिलने के बाद जनता को कोई एक्शन लेने की ज़रूरत नहीं है. यह एक टेस्ट मैसेज है. भारत सरकार.” यह सिस्टम एक ही समय में 12 करोड़ यूज़र्स तक पहुंचा है।
भारत सरकार ने 2 मई 2026 को सेल ब्रॉडकास्ट डिजास्टर अलर्ट सिस्टम (Cell Broadcast Disaster Alert System) का परीक्षण और लॉन्च किया, जो आपदा के समय सीधे नागरिकों के मोबाइल पर वास्तविक समय (real-time) में चेतावनी भेजेगा। यह NDMA और DoT द्वारा विकसित एक स्वदेशी तकनीक है, जो बिना इंटरनेट के भी प्रभावित क्षेत्र के सभी फोन्स पर सायरन के साथ अलर्ट भेज सकती है।
यह ‘सेल ब्रॉडकास्ट’ तकनीक पर आधारित है, जो बाढ़, भूकंप, सुनामी या गैस रिसाव जैसी आपात स्थितियों में काम करती है। अलर्ट केवल विशिष्ट प्रभावित भौगोलिक क्षेत्र के लोगों को ही भेजा जाएगा। यह सिस्टम फोन की साइलेंट सेटिंग को दरकिनार कर तेज आवाज (सायरन), वाइब्रेशन और पॉप-अप मैसेज के साथ आता है। यह C-DOT द्वारा विकसित स्वदेशी ‘सचेत’ (SACHET) प्लेटफॉर्म पर आधारित है।
इस सिस्टम के लिए किसी ऐप को डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है; यह सीधे फोन के नेटवर्क के माध्यम से काम करता है।

