कोलकाता : शार्प वे न्यूज़ नेटवर्क
UPDATE:
दूसरे चरण में 92.01% मतदान
5 बजे तक करीब 89.99 फीसदी मतदान
दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग
सुबह सुबह 11 बजे तक 40 फीसदी पोलिंग
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक पश्चिम बंगाल में करीब 40 फीसदी मतदान हो चुका है। इन आंकड़ों को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि दूसरे चरण में भी बंगाल में मतदान प्रतिशत काफी ज्यादा रहेगा।
5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में BJP की जीत तय’, गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन कर बोले PM मोदी
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: बोलीं-बंगाल में हार रही है भाजपा, हम बनाएंगे दो-तिहाई बहुमत से सरकार
हावड़ा में वोटिंग के दौरान हंगामा, कुछ जगहों पर ईवीएम खराबी को लेकर हंगामा
बसंती विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बिकाश सरदार ने आरोप लगाया कि उनकी कार पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हमला किया है
हिंदू वोटर्स को डरा रहीं ममता बनर्जी’, शुभेंदु अधिकारी का बड़ा आरोप.
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘यहां (BNSS की) धारा 163 लागू है। ममता बनर्जी कई लोगों के साथ घूम रही हैं। ममता बनर्जी यहां क्यों घूम रही हैं?
Voting for the second phase of Bengal elections was slated to begin at 7 am.
#BengalPolls: पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग चल रही है। सुबह सुबह 11 बजे तक 40 फीसदी पोलिंग हुई है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। दूसरे चरण में तृणमूल कांग्रेस के गढ़ कोलकाता, हावड़ा, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, नादिया, हुगली और पूर्वी बर्धमान के मुकाबलों पर नजर रहेगी। बंगाल की जनता मतदान कर 1,448 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेगी। राज्य में एक तरफ ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है, तो दूसरी ओर भाजपा ने पहली बार कमल खिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
चुनाव का मतगणना 4 मई को होना है।
चुनाव में लगभग 3.5 लाख सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की है, जिनमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF), राज्य पुलिस और अन्य सहायक बलों के जवान शामिल हैं।
West Bengal Election 2026: दूसरे फेज के चुनाव को राजनीतिक जानकार ‘किंगमेकर फेज’ मान रहे हैं। कोलकाता, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, नादिया और हावड़ा जैसे अहम जिलों में फैली ये सीटें तृणमूल कांग्रेस का मजबूत गढ़ मानी जाती हैं। 2021 के चुनावी आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं। तब इन 142 सीटों में से 123 सीटों पर टीएमसी ने जीत दर्ज की थी, जबकि बीजेपी सिर्फ 18 सीटों पर सिमट गई थी। एक सीट अन्य के खाते में गई थी। साफ था दीदी का दबदबा अटूट था।
लेकिन इस बार 2026 में कहानी थोड़ी बदलती नजर आ रही है।इस बार बदलता माहौल, सत्ता विरोधी लहर और आरोपों की आंधी है। इस बार चुनाव सिर्फ विकास बनाम वादों का नहीं है बल्कि आरोप-प्रत्यारोप का भी है। राशन घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला और संदेशखाली जैसे मुद्दों ने ममता सरकार को घेरा है। बीजेपी इन्हीं मुद्दों को लेकर आक्रामक है।
नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने बंगाल में ताबड़तोड़ रैलियां कर माहौल को पूरी तरह हाई-वोल्टेज बना दिया है। बीजेपी का दावा है कि इस बार दक्षिण बंगाल के गढ़ में सेंध लगाकर सत्ता की राह आसान की जा सकती है। वहीं ममता बनर्जी भी पूरी ताकत से मैदान में हैं। उनकी रैलियों में अब भी भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन सवाल यह है—क्या यह भीड़ वोट में तब्दील होगी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता से अपील की है कि वो दूसरे चरण में रिकॉर्ड संख्या में वोटिंग करें और हमारे लोकतंत्र को अधिक जीवंत और सहभागी बनाएं. पीएम मोदी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि पश्चिम बंगाल की महिलाएं और युवा, विशेष रूप से, बड़ी संख्या में मतदान करें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें.

