देहरादून : शार्प वे मीडिया नेटवर्क :
The Kedarnath Temple doors (Kapat) are confirmed to open for devotees on April 22, 2026, at 8:00 AM. The auspicious opening date was announced on Mahashivratri.
भगवान शिव के पवित्र धाम केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुल जाएंगे। 22 अप्रैल को बाबा केदारनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे. प्रशासन व मंदिर समिति द्वारा यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
वर्ष 2026 में केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। बाबा केदार की पंचमुखी डोली 19 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ से प्रस्थान करेगी। 21 अप्रैल को डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी, और 22 अप्रैल को सुबह शुभ मुहूर्त में विधिवत पूजा के साथ कपाट खुलेंगे।
केदारनाथ यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
केदारनाथ यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं, कपाट 22 अप्रैल 2026 को खुलेंगे। पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in, ‘Tourist Care Uttarakhand’ ऐप, या WhatsApp (8394833833) के जरिए अनिवार्य है। बिना QR कोड/पास के यात्रा की अनुमति नहीं है। हेलीकॉप्टर बुकिंग heliservices.uk.gov.in पर उपलब्ध है।
हेलीकॉप्टर टिकट की बुकिंग शुरू
11 अप्रैल से ही IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर हेली टिकट की बुकिंग शुरू हो चुकी है, जो 22 अप्रैल से 15 जून तक के लिए है। केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर टिकट 15 अप्रैल 2026 से heliyatra.irctc.co.in पर शाम 6 बजे से बुक किए जा सकते हैं। 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए बुकिंग उपलब्ध है।
ध्यान दें: टिकट बुक करने के लिए उत्तराखंड पर्यटन की वेबसाइट पर अनिवार्य पंजीकरण (Registration) और QR कोड पास होना जरूरी है।
बाबा केदारनाथ के दरबार में आने को लेकर रजिस्ट्रेशन हुए हैं, उससे लग रहा है कि इस बार यात्रा नए रिकॉर्ड कायम करेगी।

