पटना : विशेष संवाददाता
Samrat Choudhary takes oath as Bihar CM, the first BJP leader to do so.
Samrat Chaudhary Oath Ceremony: नीतीश कुमार का युग अब बिहार में समाप्त हो गया और अब बीजेपी के सम्राट युग का आगमन हो गया है। सियासी इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब बिहार में भाजपा के किसी नेता मुख्यमंत्री के रूप शपथ ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता और नीतीश सरकार में दो बार डिप्टी सीएम रह चुके सम्राट चौधरी ने पटना में आज सीएम पद की शपथ ली। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने लोकभवन में भाजपा नेता सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई।बिहारमें पहली बार भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने सीएम पद की शपथ ली है।
बिहार के 24वें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बने हैं। बिहार सरकार में मंत्री के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और जदयू के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ने शपथ दिलाई। विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव जदयू कोटे से बिहार के दो डिप्टी सीएम रहेंगे। बाकी बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार 5 राज्यों में हो रहे चुनाव के बाद 5 मई के बाद होगा।
https://x.com/samrat4bjp/status/2044285108157591938
बिहार विधानसभा में राजग के कुल 202 सदस्य हैं।
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी शपथ ग्रहण के पश्चात मुख्य सचिवालय स्थित सभागार में राज्य के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए।

1990 से लेकर 2026 तक बिहार में लालू यादव – नीतीश कुमार का युग रहा है। अब इन दोनों की जगह बीजेपी का मुख्यमंत्री बना है।
नीतीश कुमार ने ट्वीट किया : आज बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री सम्राट चौधरी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।
आपको बता दें कि 14 अप्रैल को पटना में NDA विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था ।
जानिए बिहार में बने हैं कितने मुख्यमंत्री
बिहार में 1937 से अब तक कई मुख्यमंत्री रहे हैं, जिनमें श्री कृष्ण सिंह (पहले मुख्यमंत्री) से लेकर नीतीश कुमार (रिकॉर्ड 10वीं बार, नवंबर 2025) शामिल हैं। प्रमुख मुख्यमंत्रियों में महामाया प्रसाद सिन्हा, अब्दुल गफूर, लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी शामिल हैं।
बिहार के प्रमुख पूर्व एवं वर्तमान मुख्यमंत्री (1946-2026):
श्री कृष्ण सिंह: 1946 – 1961 (पहले मुख्यमंत्री)
दीप नारायण सिंह: 1961 (कार्यवाहक)
विनोदानंद झा: 1961 – 1963
कृष्ण बल्लभ सहाय: 1963 – 1967
महामाया प्रसाद सिन्हा: 1967 – 1968
सतीश प्रसाद सिंह: 1968
बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल: 1968
भोला पासवान शास्त्री: 1968 – 1971
हरिहर प्रसाद सिन्हा: 1969
दारोगा प्रसाद राय: 1970 – 1970
अब्दुल गफूर: 1973 – 1975
जगन्नाथ मिश्रा: 1975 – 1977, 1980 – 1983, 1989 – 1990
कर्पूरी ठाकुर: 1977 – 1979
राम सुंदर दास: 1979 – 1980
चंद्रशेखर सिंह: 1983 – 1985
बिंदेश्वरी दुबे: 1985 – 1988
भगवत झा आजाद: 1988 – 1989
सत्येंद्र नारायण सिन्हा: 1989 – 1990
लालू प्रसाद यादव: 1990 – 1997
राबड़ी देवी: 1997 – 2005 (सबसे लंबी अवधि की महिला मुख्यमंत्री)
नीतीश कुमार: 2000, 2005 – 2014, 2015 – अब तक (रिकॉर्ड 10वीं बार शपथ, 20 नवंबर 2025 तक)
जीतन राम मांझी: 2014 – 2015

