बिहार में नीतीश कुमार का युग समाप्त: सम्राट चौधरी 15 अप्रैल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

Samrat Choudhary will take over the reins of Bihar from Nitish Kumar

पटना : विशेष संवाददाता

Samrat Choudhary will take over the reins of Bihar from Nitish Kumar, the BJP announced on Tuesday. A senior leader of the party and currently the deputy chief minister, he is expected to take oath on April 15 as CM.

नीतीश कुमार का युग अब बिहार में समाप्त हो गया है। अब बीजेपी के सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम बनने जा रहे हैं। आज विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है।
सम्राट चौधरी बुधवार 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

इससे पहले पटना के भाजपा कार्यालय में राज्य के पर्यवेक्षक और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत सभी बड़े नेता मौजूद थे। इस बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिए जाने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने नेता के तौर पर सम्राट चौधरी के नाम का ऐलान किया।

उसके पहले आज दोपहर में नीतीश कुमार राज्यपाल से मिले और मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया। इसके बाद NDA विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया। नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को माला पहनाकर स्वागत किया. वहीं सम्राट ने पैर छूकर नीतीश का आशीर्वाद लिया।

सीएम पद से इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार की नई सरकार को उनका पूरा सहयोग मिलेगा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताया
https://x.com/NitishKumar/status/2043991163473146172

नीतीश कुमार : आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एन०डी०ए० सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो- सभी के लिए काम किया गया है। हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो। महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है।

इन दिनों काम को और आगे बढ़ाया गया है। अगले पाँच वर्षों यानि 2025 से 2030 के लिए 7 निश्चय-3 का गठन किया गया है। इससे और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा। बिहार के विकास में केन्द्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नमन करते हैं। बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है। इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है। हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद माननीय राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। अब नई सरकार यहाँ का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।

सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ तथा शुभकामनाएं देता हूँ।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *