पटना /दिल्ली :नन्द किशोर सिंह
बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण खबर है। इस साल बिहार विधान परिषद् के लिए कुल 17 सीटों के लिए चुनाव होगा. इसमें से 9 सीटों पर जून और 8 सीटों पर नवंबर में चुनाव होंगे। बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए 5 सीटों पर चुनाव हमने वाले हैं . इसके बीच खबर ये भी है कि विधान परिषद् की 9 खाली सीटों के लिए चर्चा शुरू है। विधान परिषद् की 9 सीटें 28 जून 2026 को खाली होंगी जबकि 8 सीटें नवंबर 2026 में खाली होंगी, यानी कुल 17 सीटों के लिए चुनाव इसी साल होंगे। जून 2026 में जो सीटें खाली होंगी उसमें दो राजद , तीन जनता दल यूनाइटेड, 1 कांग्रेस, 1 बीजेपी की हैं। जबकि 2 सीटें पहले से खाली हैं।
जानिए जून में किसकी सीटें होंगी खाली ?
जून 2026 में जो सीटें खाली होंगी उसमें राजद से मोहम्मद फारुक और सुनील कुमार सिंह, जदयू से गुलाम गौस, भीष्म सहनी और कुमद वर्मा, बीजेपी से संजय मयूख और कांग्रेस से समीर कुमार सिंह शामिल हैं। जून के अलावा इसी साल नवंबर में भी 8 सीटें खाली होंगी. इसमें बीजेपी 2, सीपीआई 1, कांग्रेस 1, निर्दलीय 2 और जदयू से 1 है। इसमें 4 सीटें स्नातक और 4 सीटें शिक्षक कोटे की हैं।
नवंबर 2026 में खाली हैं वाली सीटें
नवंबर में खाली हो रहीं सीटों में एम एल सी (स्नातक कोटे ) में निर्दल बंशीधर ब्रजवासी और सर्वेश कुमार, जदयू से नीरज कुमार, बीजेपी से नरेंद्र कुमार कुमार शामिल हैं। जबकि शिक्षक कोटे वाली सीटों में बीजेपी से नंद किशोर यादव, कांग्रेस से मदन मोहन झा, जनसुराज से अफाक अहमद और सीपीआई से संजय कुमार सिंह शामिल हैं।
जून में खाली हो रहीं सीटों में से एक नाम उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और मंत्री दीपक प्रकाश का पक्का माना जा रहा है। बीते वर्ष नवंबर में संपन्न हुए बिहार चुनाव के बाद रालोमो से उन्हें ही मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी।
सूत्रों के अनुसार बिहार विधान सभा चुनाव से पहले ही बीजेपी ने कुशवाहा को विधान परिषद् और राज्यसभा में 1-1 सीट का वादा किया था, जिस पर पिता-पुत्र आसीन होंगे। अभी के वर्तमान आंकड़ों को देखें तो बिहार विधानमंडल के उच्च सदन में बीजेपी 22, जदूय 19, हम 1, राजद 16, कांग्रेस 3, सीपीआईएमल 1 और सीपीआई 1 सीट पर है। इसके अलावा पशुपति पारस की अगुवाई वाली राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी के पास 1, जनसुराज 1 और निर्दलीय का 6 सीटों पर काबिज हैं।
राज्यसभा चुनाव 2026
राज्यसभा चुनाव 2026 में 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को वोटिंग होगी। राज्यसभा की ये सीटें अप्रैल 2026 में खाली होने वाली हैं.राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को वोटिंग है और नतीजे भी उसी दिन आएंगे।
जानिए कहाँ होंगे चुनाव :
महाराष्ट्र: 7 सीटें
ओडिशा: 4 सीटें
तमिलनाडु: 6 सीटें
पश्चिम बंगाल: 5 सीटें
असम: 3 सीटें
बिहार: 5 सीटें
छत्तीसगढ़: 2 सीटें
हिमाचल: 1
तेलंगाना: 2
हरियाणा: 2

