चल पड़ी नमो भारत ट्रेन यानि रैपिड रेल: पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई, दिल्ली से मेरठ 55 मिनट में पहुंचेंगे

meerut-metro-namo-bharat-inauguration

दिल्ली / मेरठ

डॉ निशा सिंह
meerut-metro-namo-bharat-inauguration: PM Narendra Modi flags off Meerut Metro, takes ride to Meerut South Station. Uttar Pradesh chief minister Yogi Adityanath was present with him during the inauguration.The project, consisting of both the Namo Bharat RRTS and the Meerut Metro, was developed at an estimated cost of ₹30,274 crore.

पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश की मेरठ शहर को 12 हजार करोड़ से अधिक की लागत की परियोजनाओं की सौगात दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरठ के शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन से नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और यहां से मेट्रो की सवारी कर मेरठ साउथ एक्स तक के लिए रवाना हुए। इस ट्रेन के शुरू होने से मेरठ से दिल्ली का सफर काफी आसान हो जाएगा, जिसमें तकरीबन 55 मिनट लगने का अनुमान है। पीएम मोदी ने कहा, यह हमारी सरकार का सौभाग्य रहा कि हमें चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न देने का सौभाग्य मिला। भाजपा की डबल इंजन सरकार उनके विजन पर चलते हुए किसने की आय बढ़ाने के लगातार काम कर रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि देश में ये पहली बार हो रहा है. जब एक ही स्टेशन, एक ही ट्रैक पर नमो भारत और मेट्रो रेल चलेगी।यानी एक ही प्लेटफॉर्म से आप शहर के भीतर भी यात्रा कर पाएंगे और उसी स्टेशन से सीधे दिल्ली भी आ-जा सकते हैं।

https://x.com/narendramodi/status/2025485978560069826

पीएम मोदी ने कहा कि नमो भारत मेट्रो की शुरूआत होने से मेरठवासियों के दिन बदलने वाले हैं, क्योंकि अब सराय काले खां, आनंद विहार और गाजियाबाद जाने में आसानी होगी। इससे मेरठ के लोगों को दिल्ली में किराए के घर में रहना नहीं पड़ेगा। जनसभा को संबाधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अब परियोजनाएं पहले की तरह लटकती नहीं है, जिसका शिलान्यास हो, उसका काम भी पूरा होना चाहिए।

मोदी आज के नए भारत के शिल्पी हैं और निर्माता भी हैं- योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमो भारत ट्रेन के उद्घाटन समारोह के दौरान मेरठ मेट्रो की सौगात के लिए प्रधानमंत्री मोदी को आभार व्यक्त किया। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज के नए भारत के शिल्पी हैं और निर्माता भी हैं।

55 मिनट में दिल्ली से मेरठ , कॉरिडोर की कुल लंबाई 82.15 किमी

न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक पांच किमी के सेक्शन एवं मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 21 किमी के सेक्शन के उद्घाटन के बाद आम जनता के लिए दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कारिडोर संचालित हो जाएगा। नमो भारत के स्टेशनों में मोदीपुरम, बेगमपुल, शताब्दीनगर, मेरठ साउथ, मोदीनगर नार्थ, मोदीनगर साउथ, मुरादनगर, दुहाई, गुलधर, गाजियाबाद, साहिबाबाद, आनंद विहार, न्यू अशोक नगर और सराय काले खां हैं, जिसमें आनंद विहार भूमिगत स्टेशन है। नमो भारत का कॉरिडोर की कुल लंबाई 82.15 किमी है।अब मेरठ के मोदीपुरम स्टेशन से सराय काले खां स्टेशन तक 82 किमी तक की यात्रा में करीब 55 मिनट का समय ही लगेगा।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *