खेल संवावदाता
T20 World Cup 2026 Super-8:
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में रविवार 22 फरवरी को दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच होगा। फिर दूसरी भिड़ंत भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगी। एक मैच श्रीलंका और दूसरा भारत मैदान पर होगा। चारों ही टीमें सुपर-8 में अपने पहले मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेंगी।
पहला मैच श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच
पहला मैच श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पल्लेकेले के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत दोपहर में 3:00 बजे से होगी।
मैच के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रुक (कप्तान), सैम कर्रन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टोंग, रेहान अहमद.
मैच के लिए श्रीलंका का स्क्वॉड: पाथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, दुशान हेमंथा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, प्रमोद मदुशन, दुशमंथा चमीरा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, कामिल मिशारा.
दूसरा मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दिन का दूसरा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार इस मैच की शुरुआत शाम 7:00 बजे से होगी।
मैच के लिए भारत का स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज।
मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका स्क्वॉड: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेलटन।
मुकाबले को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए टीवी पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार के जरिए होगी।

