India AI Impact Summit & Expo 2026: बिहार की भागीदारी पर खास चर्चा रही

India AI Impact Summit & Expo 2026

नई दिल्ली: डॉ निशा सिंह

India AI Impact Summit & Expo 2026: Day 1

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit & Expo 2026 में बिहार की भागीदारी खास चर्चा में रही। यह एक्सपो 16 से 20 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। आज सोमवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक्सपो का उद्घाटन किया। एक्सपो के दौरान बिहार सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने पवेलियन का निरीक्षण किया। उद्योग विभाग बिहार सरकार सचिव एवं स्थानिक आयुक्त बिहार भवन, श्री कुंदन कुमार, ने बिहार के स्टॉलों का दौरा किया और प्रदर्शित परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। इस दौरान आईटी विभाग बिहार सरकार सचिव श्री अभय कुमार सिंह, आईएएस और आईटी विभाग विशेष, बिहार सरकार सचिव श्री अरविन्द कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।

उद्योग विभाग, बिहार सरकार सचिव और स्थानिक आयुक्त, बिहार भवन, श्री कुंदन कुमार ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिहार की भागीदारी हमारे लिए गर्व का विषय है। आने वाले वर्षों में उद्योग और तकनीक के क्षेत्र में बिहार निवेश के लिए एक मजबूत गंतव्य के रूप में उभरेगा। इस तरह के आयोजनों से न केवल राज्य की सकारात्मक छवि बनती है, बल्कि देश-विदेश के निवेशकों को भी बिहार की संभावनाओं से परिचित होने का अवसर मिलता है।”

आईटी विभाग, बिहार सरकार सचिव श्री अभय कुमार सिंह ने बताया, “बिहार डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन और पारदर्शी बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है।”

गौरतलब है कि बिहार पवेलियन का उद्घाटन मंगलवार को राज्य के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय तथा मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के माननीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के माननीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह करेंगे। बिहार से माननीय सांसदगण एवं अन्य गणमान्य अतिथि भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। भारत AI इम्पैक्ट समिट एवं एक्सपो 2026 में बिहार पवेलियन भारत मंडपम के हॉल 5-F में स्टॉल संख्या 8 और 12 पर स्थापित किया गया है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *