फिर से नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana

पटना : नन्द किशोर सिंह

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana:

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के का पहले ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत महिलाओं को 10-10 हजार रुपये दिए गए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की 25 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए। आपको बता दें कि इस योजना के तहत आज एक परिवार की एक महिला को पहले 10,000 और उसके छह महीने बाद दो लाख दिए जाने का प्रावधान था।

‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत सरकार की तरफ से महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में अब तक 18 हजार 100 करोड़ की राशि भेजी जा चुकी है।
https://x.com/Jduonline/status/2023278525135143057

राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें रोजगार मुहैया कराने के लिए यह कवायद की जा रही है। जिन महिलाओं को पहले 10 हजार मिले थे, अब उन्हें 2 लाख का इंतजार है। अब नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड की ओर से इस संबंध में पटना में पोस्टर लगाया गया है। पटना के वीरचंद पटेल पथ में लगे बड़े पोस्टर में लिखा गया है- जो कहा वह किया, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हर परिवार की एक महिला को दो लाख दिए जाने की की प्रक्रिया प्रारंभ.” पोस्टर के नीचे में लिखा गया है, “बढ़ेगी महिला, बढ़ेगा बिहार”, इसके साथ ही पोस्टर पर नीतीश कुमार की एक बड़ी तस्वीर है।

चार किस्तों में आएगा दो लाख

जो महिलाएं दो लाख रुपये के लिए योग्य होंगी उन्हें एक साथ ये पैसे नहीं मिलेंगे. विभाग ने साफ कर दिया है कि दो लाख रुपये एक साथ नहीं बल्कि चार किस्तों में दिए जाएंगे. पहली किस्त में सरकार की ओर से 20,000 दिए जाएंगे और महिला को 5,000 स्वयं लगाने होंगे। इसका बाद दूसरा चरण में सरकार 40,000 देगी तो आपको 10,000 खुद देना होगा। तीसरे चरण में 80,000 सरकार की ओर से मिलेंगे तो 20,000 रुपये आपको खुद देने होंगे. चौथे चरण में 60,000 रुपये मार्केटिंग, ब्रांडिंग और पैकेजिंग के लिए दिए जाएंगे।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *