दिल्ली : खेल संवावदाता
IND vs PAK T20 World Cup 2026: ICC मीटिंग के बाद लिया पाकिस्तान ने बड़ा फैसला किया है। अब पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ खेलने को राजी हो गया है । निर्धारित शेड्यूल अनुसार 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान और भारत का मैच खेला जाएगा। पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ खेलने को अब तैयार हो गया है। पाकिस्तान ने लाहौर में हुई मीटिंग के बाद यह फैसला लिया है। इस बैठक में पाकिस्तान और बांग्लादेश ने आईसीसी के सामने कई मांग रखी थीं, जिनमें से कुछ मांगों को स्वीकार कर लिया गया है।
आपको बता दें कि बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर दिया गया था। लाहौर में हुई बैठक में मांग रखी गई कि वर्ल्ड कप से बाहर होने पर भी बांग्लादेश को मुआवजा दिया जाए। इस पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद राजी हो गया है। पाकिस्तान ने आईसीसी राजस्व में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग की थी। रिपोर्ट्स अनुसार अभी आईसीसी राजस्व में हिस्सेदारी 5.75 प्रतिशत है, जो लगभग 34-35 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बराबर बताया जाता है. आईसीसी ने पाकिस्तान की इस मांग पर भी विचार करने की बात कही है।
टी-20 विश्व कप के 10वें संस्करण का 7 फरवरी से आगाज हुआ है। टूर्नामेंट आठ मार्च तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट में सेमीफइनल मैच 4 और 5 मार्च को और फाइनल मैच 8 मार्च को खेले जाएंगे।
जानिये पूरा schedule
https://x.com/ICC/status/2015067068899676212

