टी-20 विश्व कप: पहले दिन भारत अपना पहला मुकाबला अमेरिका से खेलेगा आज

India T20 World Cup Schedule

खेल संवाददाता

India T20 World Cup Schedule: आज 7 फरवरी से टी-20 विश्व कप के 10वें संस्करण का आगाज हो रहा है। टूर्नामेंट आठ मार्च तक खेला जाएगा। आज भारत अपना पहला मुकाबला अमेरिका से खेलेगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। टूर्नामेंट सेमीफइनल मैच 4 एयर 5 मार्च जो और फ़िनला 8 मार्च को खेले जायेंगें।

IND vs USA मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत- ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर

इस दौरान कुल 55 मैच खेले जाएंगे। इनमें ग्रुप स्टेज के 40 मैच, सुपर-8 के 12 मैच, दो सेमीफाइनल और एक फाइनल शामिल हैं। बांग्लादेश को बाहर कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में एंट्री दी और टूर्नामेंट का अपडेटेड शेड्यूल जारी किया। बांग्लादेश ग्रुप सी में था और स्कॉटलैंड को ग्रुप सी में रखा गया।

जानिये पूरा schedule

https://x.com/ICC/status/2015067068899676212

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में इस बार पाकिस्तान ने 15 फरवरी को टूर्नामेंट के सबसे बड़े मुकाबले से पीछे हटने का फैसला किया। पीसीबी ने इस मैच के बहिष्कार का एलान किया। शुरुआती चरण यानी ग्रुप स्टेज में क्रिकेट हर दिन तीन-तीन मुकाबलों का रोमांच देखने को मिलेगा।19 फरवरी तक टूर्नामेंट में लगातार हर रोज तीन मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद 21 फरवरी से एक मार्च तक सुपर-आठ राउंड चलेगा। चार मार्च और पांच मार्च को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि आठ मार्च को फाइनल खेला जाएगा।

भारत में टी20 विश्व कप के मुकाबले पांच प्रमुख शहरों में खेले जाएंगे।
ईडन गार्डेन्स, कोलकाता
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

भारत में टी20 विश्व कप 2026 के मैचों का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग मुख्य रूप से Star Sports नेटवर्क (टीवी) और JioHotstar ऐप/वेबसाइट (डिजिटल) पर उपलब्ध होगा।
टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक श्रीलंका और भारत में आयोजित हो रहा है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *