दिल्ली : विशेष संवाददाता
BJP chief Nitin Nabin gets Z-category security cover. The Ministry of Home Affairs (MHA) has granted Z category security to the newly appointed Bharatiya Janata Party (BJP) National President, Nitin Naveen.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई वीआईपी नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अब Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को Z श्रेणी की सुरक्षा मिली है। केंद्रीय मंत्री और जदयू से सांसद ललन सिंह, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी नेता मंगल पाण्डेय को Z श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा को घटाकर Z से Y श्रेणी कर दिया गया है।
इसके अलावा बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और MLC मदन मोहन झा, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार, RJD राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधानसभा पूर्व स्पीकर उदय नारायण चौधरी की Y श्रेणी की सुरक्षा भी पूरी तरह हटा ली गई है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव सुरक्षा एजेंसियों द्वारा किए गए नए खतरे के आंकलन के आधार पर किया गया है।

