IndiGo Airlines की 550 फ्लाइट्स कैंसिल,एयरलाइन ने माफी मांगी, DGCA ने सुधार के 4 सुझाव बताये

शार्प वे न्यूज नेटवर्क :

IndiGo Airlines News: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने बीते 24 घंटे में 550 फ्लाइट कैंसिल किया। एविशन सेक्टर के नए सुरक्षा नियमों और स्टाफ की कमी की वजह से इंडिगो के ऑपरेशन प्रभावित हुए हैं। खबरों के मुताबिक गुरुवार को एयरलाइन की दिल्ली-मुंबई समेत 10 से ज्यादा एयरपोर्ट पर 550+ फ्लाइट्स कैंसिल हुईं और हेल्पलाइन भी काम नहीं कर रही। अब इसको पटरी पर लाने में महीनों का समय लग सकता है।

इस असुविधा को देखते हुए डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इंडिगो से सुधार के लिए कुछ जरूरी पहलुओं पर काम करने को कहा है। DGCA ने इंडिगो एयरलाइन में सूधार के लिए चार सुझाव बताये हैं- स्टाफ यानी क्रू मेंबर्स की पर्याप्त संख्या में भर्ती करें, क्रू मेंबर्स के लिए ट्रेनिंग रोडमैप तैयार करें, रोस्टर रीस्ट्रक्चरिंग करें, सेफ्टी प्लान दें और हर 15 दिन में DGCA को प्रोग्रेस रिपोर्ट भेजें।

आपको बता दें कि गुरुवार को इंडिगो एयरलाइन की 550 फ्लाइट्स कैंसिल हुई, जिसमें दिल्ली एयरपोर्ट पर 172 उड़ानें रद्द हुईं। वहीं मुंबई में 118, बेंगलुरु में 100, हैदराबाद में 75, कोलकाता में 35, चेन्नई में 26, गोवा में 11, जयपुर में 4 और इंदौर में 3 उड़ानें रद्द हुईं। फ्लाइट्स में देरी और रद्द की वजह से यात्री अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाये और कई घंटों तक एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे। एयरलाइन ने यात्रियों को हो रही असुविधा के लिए माफी मांगी और बताया कि इसके 10 फरवरी 2026 तक यानी तीन महीने में सामान्‍य होने की संभावना है।

इस स्थिति से निपटने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने खुद इंडिगो के सीनियर मैनेजमेंट के साथ एक हाई-लेवल रिव्यू मीटिंग की, जिसमें सिविल एविएशन सेक्रेटरी, डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी शामिल थे। DGCA के मुताबिक नई फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) के Phase-2 को लागू करने में इंडिगो की योजना में कमी के कारण यह संकट पैदा हुआ। एयरलाइन ने भी माना कि उसे जितने पायलटों की ज़रूरत थी, उसका गलत अनुमान लगाया गया था। नई नियम के तहत पायलटों के साप्ताहिक आराम 12 घंटे बढ़ाकर 48 घंटे किया गया है, और अब वे हर हफ्ते सिर्फ दो नाइट-लैंडिंग कर सकते हैं, जबकि पहले यह सीमा छह थी। हालांकि इंडिगो के अधिकारियों ने DGCA से मिलकर इन नियमों में कुछ राहत की मांग की है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *