नीतीश कुमार चुने गए NDA विधायक दल के नेता, सरकार बनाने का दावा पेश किया, 20 नवम्बर को लेंगे शपथ

Nitish kumar elected NDA Leader for Bihar Govt formation

पटना : डॉ निशा सिंह
Nitish-kumar chosen as NDA Leader for bihar government formation:
Nitish Kumar was elected as the leader of the NDA legislature party today. He will now stake claim to form government in Bihar.

बिहार में एनडीए की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार (20 नवंबर) को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा। बिहार विधानसभा भवन में एनडीए के विधायकों की बैठक हुई। बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर सर्वसम्मति से मुहर लगी। आज नीतीश कुमार बुधवार (19 नवंबर) को NDA के विधायक दल के नेता चुने गए। इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में JDU विधायक दल की बैठक हुई, इसमें नीतीश कुमार को जेडीयू के विधायक दल का नेता चुना गया। नई सरकार में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम बने रहेंगे. बीजेपी विधायक दल ने सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाए रखने का फैसला किया है. सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उप नेता चुना गया

एनडीए के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया और इसके साथ ही उन्होंने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को एनडीए विधायकों के समर्थन का पत्र सौंप दिया है और राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। नीतीश कुमार 20 नवंबर 2025 को 10वीं बार CM पद की शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने जा रहा है। नई सरकार का शपथ ग्रहण 20 नवंबर को सुबह 11:30 बजे होने की संभावना है। शपथ की तारीख़ आमतौर पर एक औपचारिक घोषणा लगती है, लेकिन भारतीय परंपरा में इसे राज्य के आने वाले पांच सालों का दर्पण माना जाता है। इसे लेकर व्यापक रूप तैयारियां की जा रही है।नीतीश कुमार दसवीं बार बिहार की बागडोर संभालेंगे और मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं सूत्रों के मुताबिक, बिहार की नई सरकार में मुख्यमंत्री के अलावा दो उपमुख्यमंत्री और लगभग 18 से 20 मंत्री शपथ ले सकते हैं।

विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित हुए थे, जिसमें एनडीए ने बेहतर प्रदर्श करते हुए कुल 202 सीटों पर जीत हासिल की. एनडीए के घटक दल बीजेपी को 89 सीटों पर शानदार जीत हासिल हुई और राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. वहीं दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की पार्टी JDU रही, जिसे 85 सीटों पर जीत मिली।

इसके साथ ही चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति (रामविलास) का स्ट्राइक रेट भी बेहतर रहा। पार्टी ने 29 सीटों पर चुनाव लड़ा और 19 पर जीत हासिल की है। ये एनडीए में तीसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी बनी जबकि पूरे बिहार में चौथे नंबर पर रही है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को 5 और उपेंद्र कुशवाहा की RLM के खाते में 4 सीटें गईं। दूसरी तरफ महागठबंधन को महज 35 सीटों पर ही जीत मिली।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *