नीतीश कुमार बिहार चुनाव रिजल्ट से पहले महावीर मंदिर, गुरुद्वारा और मजार पहुंचे

Nitish Kumar visits mandir, masjid and gurudwara befor counting

पटना : बिहार विधान सभा चुनाव 2025 के लिए 2 चरण में वोटिंग पूरी हो गयी है। अब लोगों को 14 नवंबर को होने वाली मतगणना का इंतजार है। इधर नीतीश कुमार की बॉडी लैंगवेज बदला बदला सा लग रहा है। बिहार चुनाव के समय के विपक्ष ने नीतीश के स्वास्थ्य पर निशान साधा था, लेकिन अब ये सवाल फिर से तैरने लगा है कि क्या नीतीश कुमार पूरी तरह से फिट हैं। 14 नवम्बर को बिहार चुनाव 2025 रिजल्ट से पहले ही नीतीश कुमार ने पटना के धार्मिक स्थलों पर पूजा की।

सीएम नीतीश कुमार बुधवार को पहले पटना जंक्शन के पास स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने किशोर कुणाल की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। उनके साथ बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और विजय चौधरी भी साथ मौजूद थे। इसके बाद नीतीश कुमार पटना हाईकोर्ट मजार पहुंचे और इबादत की। इस दौरान उनके साथ कई अधिकारी और कैबिनेट मंत्री भी मौजूद थे। वहीं इसके बाद सीएम नीतीश कुमार पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। ऐसे में सवाल उठता हैं कि आख़िर नीतीश कुमार मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा क्यों घूम रहे है, मत्था टेक रहे हैं तो उसका जवाब है कि दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले नीतीश कुमार चुनाव भक्ति वाले रंग में दिखे। बताया जा रहा है कि एग्जिट पोल में एनडीए की जीत और जेडीयू को मिल रही बढ़त को देखते हुए नीतीश कुमार गदगद हैं।

इस बीच जेडीयू के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया गया। इस पोस्ट में लिख गया- खत्म होने को है इंतजार, 14 नवंबर को आ रही है आपकी NDA सरकार। फिलहाल फैसला तो 14 नवंबर को आयेगा, लेकिन सीएम नीतीश कुमार अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं और ये कॉफिडेंस उनके बॉडी लैंग्वेज में भी देखी जा रही है। हालांकि बिहार के सबसे लंबे समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री के रूप में उनका नाम तो दर्ज हो ही गया है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *