बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग शुरु

Bihar election 2025 - Final phase voting begins

शार्प वे मीडिया टीम

Bihar election 2025 Updates: Final phase voting begins; 122 seats head to polls today:
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान शुरू हो गयी है ।
इसमें कुल 3 करोड़ 70 लाख 13 हजार 556 मतदाता अपने वोट से 1302 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। इस बार बिहार में दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान में 65.08 फीसदी वोटिंग हुआ था। मतगणना 14 नवम्बर को होंगे।

दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। पश्चिम और पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में मतदान हो रहे हैं।

पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान में 65.08 फीसदी हुआ था वोटिंग

पहले चरण के 18 जिलों के 121 विधानसभा में मतदान 6 नवंबर को हुआ था। अब तक सरे रिकॉर्ड टुटा , मतदान में 65 फीसदी वोटिंग हुआ था। पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हुआ। यह जिले हैं- मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर। पहले चरण में 102 सामान्य और 19 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों पर मतदान हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा , वोट डालने जरूर पहुंचे।
बिहार विधानसभा चुनावों में आज दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर भागीदार बनें और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार वोट देने जा रहे राज्य के अपने नौजवान साथियों से मेरा विशेष आग्रह है कि वे खुद तो मतदान करें ही, दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

नीतीश कुमार ने ट्वीट किया :

लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है।
आज बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हो रहा है — सभी मतदाताओं से आग्रह है कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
पहले मतदान, फिर जलपान!

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *