बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग 11 नवंबर को होगी

bihar assembly election 2025

पटना : विशेष संवावदाता

2nd phase in Bihar Assembly election 2025. voting to be held on November 11. counting on November 14.

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान 11 नवंबर को होगा। इसमें कुल 3 करोड़ 70 लाख 13 हजार 556 मतदाता अपने वोट से 1302 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। इस बार बिहार में दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान में 65.08 फीसदी वोटिंग हुआ था। मतगणना 14 नवम्बर को होंगे।

दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। पश्चिम और पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में मतदान होंगे।

इस बार एक हजार से अधिक हुई चुनावी रैलियां

बिहार चुनाव में इस बार कुल मिलाकर एक हजार से अधिक रैलियां हुईं। प्रधानमंत्री मोदी ,अमित शाह ,नड्डा , राहुल गांधी, नीतीश कुमार, तेजश्वी यादव समेत कई बड़े नेताओं ने सड़क मार्ग से भी चुनावी सभाएं की। एनडीए और महागठबंधन के कई नेताओं ने सैकड़ों सभाएं कीं, जिसमें चिराग पासवान और तेजस्वी यादव सबसे आगे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने 7 बार बार आकर 14 चुनावी रैली को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 84 मीटिंग की जिसमें 11 सड़क मार्ग से पूरा किया। बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी जम कर रैलियां की है जिसमें उत्तरप्रदेश ,दिल्ली ,मध्यप्रदेश और असम के मुख्यमंत्री शामिल हैं. गृहमंत्री अमित शाह ने 24,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 13 और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने 11 रैलियों को संबोधित किया.इसके अलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कई नामांकन में शामिल हुईं और कुल मिलाकर 18 मीटिंग की। उसी तरह उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बिहार में बहुत डिमांड थी उन्होंने 30 रैलियां और एक रोड शो किया , मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने भी रैलियों को संबोधित किया। चिराग पासवान की पार्टी भले ही 29 सीटों पर लड़ रही थी मगर चिराग ने 186 सभांए की तो जीतन राम मांझी ने 32 और उपेन्द्र कुशवाहा ने 46 जन सभाओं को संबोधित किया।

महागठबंधन की तरफ से राहुल गांधी ने 16 और प्रियंका गांधी ने 13 सभाओं को संबोधित किया वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 3 रैली की. महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव ने सबसे ज्यादा 183 सभाएं की 55 घंटे हेलिकॉप्टर से यात्रा की ,एक दिन में 18 सभाएं भी की,कई रोड शो किए। महागठबंधन और वीआईपी पार्टी के नेता मुकेश सहनी ने 161 सभाओं को संबोधित किया. महागठबंधन के एक और प्रमुख घटक वाम मोर्चे के तरफ से माले के नेताओं ने 149, सीपीआई के 113 तो सीपीएम के नेताओं ने 78 सभाओं को संबोधित किया. इस चुनाव का सबसे दिलचस्प पहलू ये है कि समाजवादी पार्टी जिसका बिहार में एक भी उम्मीदवार नहीं था उसके नेता अखिलेश यादव ने महागठबंधन के लिए 25 रैलियां की है। जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर लगातार तीन महीने से सभाएं और रोड शो कर रहे है मगर चुनाव की घोषणा के बाद से 160 रैलियों को संबोधित कर चुके हैं।

पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान में 65.08 फीसदी हुआ था वोटिंग

पहले चरण के 18 जिलों के 121 विधानसभा में मतदान 6 नवंबर को हुआ था। अब तक सरे रिकॉर्ड टुटा , मतदान में 65 फीसदी वोटिंग हुआ था। पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हुआ। यह जिले हैं- मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर। पहले चरण में 102 सामान्य और 19 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों पर मतदान हुआ।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *