पटना : विशेष संवावदाता
last day of election campaigning for 2nd phase in Bihar Assembly election 2025. voting to be held in November 11. counting on November 14.
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार आज रविवार 9 नवंबर की शाम 6 बजे खत्म हो जाएगा। दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान 11 नवंबर को होगा। इसमें कुल 3 करोड़ 70 लाख 13 हजार 556 मतदाता अपने वोट से 1302 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। इस बार बिहार में दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान में 65.08 फीसदी वोटिंग हुआ था।
दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इन जिलों में शामिल हैं, पश्चिम और पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर।
जानिए आज बड़े नेताओं की कहाँ पर है चुनावी रैलियां
आज बिहार में गृह मंत्री अमित शाह रोहतास और अरवल में जनसभाएं करेंगे। राहुल गांधी किशनगंज और पूर्णिया में रैलियां करेंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मोहनिया में जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नबीनगर, टिकारी और चैनपुर में सभा को सम्बोधित करेंगे।
तेजस्वी यादव कैमूर (भभुआ), रोहतास और औरंगाबाद में सभाएं करेंगे। सम्राट चौधरी नवादा में जनसभा करेंगे। चिराग पासवान परैया में चुनावी सभा करेंगे।
पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान में 65.08 फीसदी हुआ था वोटिंग
पहले चरण के 18 जिलों के 121 विधानसभा में मतदान 6 नवंबर को हुआ था। अब तक सरे रिकॉर्ड टुटा , मतदान में 65 फीसदी वोटिंग हुआ था। पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हुआ। यह जिले हैं- मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर। पहले चरण में 102 सामान्य और 19 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों पर मतदान हुआ।
मतगणना 14 नवम्बर को होंगे

