संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू होगा , 19 दिसंबर तक चलेगा

Winter Session of the Parliament will run from 1st December 2025 to 19th December

दिल्ली : विशेष संवावदाता

The Winter Session of the Parliament will run from 1st December 2025 to 19th December 2025.

संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू होगा, जो 19 दिसंबर तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी घोषणा की है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 1-19 दिसंबर तक संसदीय सत्र के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्होंने ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हम आशा करते हैं कि यह सत्र रचनात्मक और सार्थक साबित होगा, जो हमारे लोकतंत्र को मजबूत करेगा और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।

https://x.com/KirenRijiju/status/1987055977326072126

मानसून सत्र हुआ था हंगामादार

आगामी शीतकालीन सत्र से पहले संसद का मानसून सत्र हंगामादार देखने को मिला था, जो 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चला था। इस दौरान संसद में कुल 21 बैठकें हुईं थीं। हालांकि विपक्ष के हंगामे के कारण दोनों सदनों- राज्यसभा और लोकसभा में कोई खास फैसला नहीं देखने को मिला था।
मानसून सत्र के दौरान 2 दिन तक ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हुई, जिसमें 130 से ज्यादा सासंदों ने हिस्सा लिया था। वहीं लोकसभा में 14 बिल पेश किए गए थे, जिनमें से 12 बिल पास हुए थे। इसके अलावा राज्यसभा में 15 बिलों को मंजूरी मिली थी। इस लिस्ट में आयकर बिल 2025 भी शामिल था, जिसे सरकार ने वापस ले लिया था।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *