राजस्थान सरकार का फरमान, राजस्थान के मदरसों में भी गाया जाएगा राष्ट्रगीत’वंदे मातरम्

जयपुर : राजस्थान में अब राष्ट्रगीत वंदेमातरम स्कूल कॉलेजों के साथ मदरसों में भी गाया जाएगा। राजस्थान में बीजेपी की सरकार ने एलान किया है कि अब स्कूलों के साथ साथ अब मदरसों में वंदेमातरम के गाने गाया जाएगा। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि राजस्थान सरकार के अधीन आने वाले सभी स्कूलों कॉलेजो के साथ साथ अब मदरसों में भी राष्ट्रगीत वंदेमातरम गाया जाएगा। राजस्थान में अब हर सरकारी दफ्तर में दिन की शुरुआत ‘वंदेमातरम्’ से होगी और समापन ‘राष्ट्रगान’ के साथ किया जाएगा। सरकार के फैसले पर मुस्लिम संगठनों ने इस पर आपत्ति जतायी है। राजस्थान के वक्फ बोर्ड के पूर्व चैयरमैन खानूखान बुधवाली ने कहा सरकार ये न थोपे कि उन्हें कौनसी प्रार्थना करनी है। ये गलत है।

आपको बता दें कि राष्ट्रगीत वंदेमातरम का गाना 07 नवंबर 2025 को 150 साल हो जाएंगे। राजस्थान की बीजेपी सरकार ने राष्ट्रगीत का जश्न साल भर मनाने के लिए सरकार के अधीन सभी स्कूलों मदरसों और कॉलेजों में राष्ट्रगीत वंदेमातरम नियमित गाने का फैसला किया।

राजस्थान की बीजेपी सरकार के इस फैसले से मुस्लिम संगठन नाराज हैं । मुस्लिम संगठनों का आरोप है कि बीजेपी सरकार अपनी नाकामियों में को छुपाने के लिए वंदे मातरम का सहारा ले रही है। हिंदु्स्तान में हर धर्म को आजादी है कि वोे अपने धर्म के मुताबिक इबादत करे, सरकार पर उन पर थोपे नहीं कि वो क्या प्रार्थना करे। वक्फ बोर्ड के पूर्व चैयरमैन खानूखान बुधवाली ने कहा कि सरकार मदरसों के आधुनिकीकरण और विकास के बजाय वंदे मातरम के विवाद में उलझा रही है। पिछली अशोक गहलोत सरकार ने मदरसों के आधुनिकीकरण के लिए बड़े बजट का ऐलान किया था तब बीजेपी ने इसे मुस्लिम तुष्टिकरण कहा था।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *