बिहार विधान सभा चुनाव 2025 : पहले चरण में 18 जिलों कि 121 सीटों पर मतदान जारी, दोपहर 3 बजे तक 53 .77 % वोटिंग

Bihar Assembly Elections 2025: Voting underway for 121 seats in 18 districts in the first phase

बिहार : शार्प वे मीडिया टीम

Bihar Assembly Elections 2025: Voting underway for 121 seats in 18 districts in the first phase

LIVE अपडेट : दोपहर 3 बजे तक बिहार के 18 जिलों में 53 .77 % वोटिंग हो चुकी है।

दोपहर 1 बजे तक 18 जिलों में 42.30% वोटिंग हो चुकी है।

नीतीश कुमार के 16 मंत्रियों के भाग्य का फैसला हो रहा है। इस चरण में तीन दलों के प्रदेश अध्यक्षों का भी राजनीतिक भविष्य तय होगा. JDU के उमेश सिंह कुशवाहा (महनार), रालोमो के मदन चौधरी (पारू), और IIP के आईपी गुप्ता (सहरसा) अपनी सीटों से मैदान में हैं

लखीसराय में बीजेपी के प्रत्याशी विजय सिन्हा के काफिला पर हमला किया गया। विजय सिन्हा ने आरोप लगाया है कि राजद के कार्यकर्ताओं ने ये घटना किया है। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि सरकार बनने के बाद इन अपराधियों के खिलाप बुलडोजर से कार्रवाई होगी। चुनाव आयोग ने इस घटना पर एक्शन लिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार के डीजीपी विनय कुमार को निर्देश दिया है कि दोषियों के खिलाप पर सख्त कार्रवाई करे।

छपरा के मांझी विधानसभा से सीपीएम विधायक और प्रत्याशी डॉ. सत्येंद्र यादव की गाड़ी पर हमला हुआ है। यह हमला बनवार और जैतपुर इलाके में किया गया। विधायक सुरक्षित हैं।

पहले चरण की 121 सीटों पर दोपहर एक बजे तक 42.31 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 1 बजे तक औसतन 42.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। अब तक गोपालगंज जिले में सर्वाधिक 46.73 प्रतिशत वोटिंग हुई है, जबकि पटना में सबसे कम 37.72 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। अन्य जिलों में मधेपुरा में 44.16, सहरसा में 44.20, दरभंगा में 39.35, मुजफ्फरपुर में 45.41, सिवान में 41.20, सारण में 43.06, वैशाली में 42.60, समस्तीपुर में 43.03, बेगूसराय में 46.02, खगड़िया में 42.94, मुंगेर में 41.47, लखीसराय में 46.37, शेखपुरा में 41.23, नालंदा में 41.87, भोजपुर में 41.15 और बक्सर में 41.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है.

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए मतदान जारी है। प्रथम चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर 1,314 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रथम चरण के लिए कुल 1,690 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से 1,375 नामांकन वैध पाए गए। 61 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस लिए, जिसके बाद कुल उम्मीदवारों की संख्या 1,314 रह गई है। बिहार विधान सभा चुनाव में इस बार कुल 7 करोड़ 43 लाख मतदाता हैं। इनमें पुरुष- 3.92 करोड़ और महिला- 3.50 करोड़ वोटर्स हैं। इस बार दो चरण में चुनाव हो रहे हैं। 2020 में बिहार में तीन चरणों में चुनाव हुए थे।

जानिए कौन हैं वीवीआईपी उम्मीदवार, जिसका किस्मत का आज होगा फैसला

तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, नितिन नवीन, के सी सिन्हा, अनंत सिंह (जेल में बंद), लोकगायिका मैथिली ठाकुर, भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव जैसे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज पहले चरण के मतदान में होगा।

चुनाव आयोग ने कहा है कि वोटर मतदान करने जरूर जाएँ

चुनाव आयोग की वोट करने की अपील

जानिए 2025 में बिहार विधान सभा की स्थिति

बिहार के स्थानीय निकायों में 1.4 लाख महिला-जनप्रतिनिधि हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 3 महिलाएं लोकसभा में और 26 विधानसभा में हैं। बिहार विधानसभा में अभी बीजेपी के 80 विधायक हैं, आरजेडी के 77, जेडीयू के 45 और कांग्रेस के 19 विधायक हैं। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्ससिस्ट-लेनिनिस्ट) (लिबरेशन) के 11, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के 4, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सवादी) के 2, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया के 2, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के 1 और 2 निर्दलीय विधायक हैं।

बिहार में दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं । 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी और 14 नवंबर को मतगणना होगी।

पहले फेज में 6 नवम्बर को 18 जिलों में इन 121 सीटों पर मतदान हो रहा है आज :

पहले चरण में गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, खगड़िया, बेगुसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर यानी 18 जिलों में वोटिंग होगी।

दूसरे फेज में 11 नवंबर को कुल 20 जिलों में इन 122 सीटों पर मतदान:

दूसरे फेज में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया,कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद,अरवल, रोहतास, कैमूर यानी कुल 20 जिलों में मतदान होगा।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *