बिहार चुनाव : पहले चरण के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन, अमित शाह, योगी, नीतीश, राहुल गाँधी की रैली आज

bihar assembly election 2025

पटना : विशेष संवावदाता
last day of election campaign today for first phase of Bihar Assembly election 2025:
बिहार विधान सभा चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों पर प्रचार आज शाम थम जाएगा। पहले चरण में 18 जिले की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इनमें 102 सामान्य और 19 अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीटों पर मतदान होना है। इसके बाद प्रत्याशियों के पास स्थानीय समर्थकों के साथ मात्र 24 घंटे का समय घर-घर जाकर मतदाताओं के मनुहार का समय शेष रहेगा। पहले चरण में 121 सीटों के लिए कुल 3,75,13,302 मतदाता वोटिंग लिस्ट में हैं। 1,314 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला होगा। पहले चरण में कुल 1314 प्रत्याशियों में 122 महिलाएं और 1192 पुरुष प्रत्याशी हैं। पहले चरण की वोटिंग के लिए कुल प्रदेश में 45,341 बूथ स्थापित किए गए हैं। पहले चरण में कुल 1,314 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और तेजस्वी यादव जैसे प्रमुख नेता शामिल हैं।

तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, सरकार बनने के ठीक 2 महीने बाद महिलाओं के खाते में देंगे 30 हजार रुपये

बिहार में आज शाम 6 बजे प्रचार थम जाएगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने जनता से बड़ा वादा किया है। चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान किया है। पटना में प्रेस कांफ्रेंस करके उन्होंने कहा कि सरकार बनने के ठीक 2 महीने बाद 14 जनवरी को हर महिला के खाते में 30 हजार रुपये डाले जाएंगे। माई बहिन योजना के तहत आजरेडी ने महीने में ढाई हजार देने का वादा किया है। तेजस्वी ने कहा कि सरकार बनने के बाद 14 जनवरी को हमारी सरकार एक साल का पैसा एक साथ देगी। राजद नेता और महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि लोग बदलाव के मूड में हैं। इस बार बिहार की जनता 20 साल से सत्ता में काबिज सरकार को उखाड़ फेंकेगी। तेजस्वी यादव ने कहा हम किसानों को सिंचाई के लिए फ्री बिजली देंगे।

अमित शाह, नड्डा, योगी, नीतीश, राहुल गाँधी की रैली आज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार में 3 जनसभाएं करेंगे। सुबह 11:00 बजे काजी अहमद इंटर कॉलेज मैदान, जाले, दरभंगा, दोपहर 12:30 बजे गांधी मैदान, चकिया, पिपरा, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) और दोपहर 2 बजे एसएस +2 स्कूल, रामपुरवा, मैनाटांड़ सिकटा, बेतिया (पश्चिमी चंपारण) में यह कार्यक्रम है। जेपी नड्डा आज बिहार में एक जनसभा और रोड शो करेंगे। जनसभा (बड़हरा- विधानसभा)- दोपहर 12:55 बजे, दौलतपुर खेल मैदान, प्रखंड-कोईलवर, जिला- भोजपुर, रोड-शो (गया शहर – विधानसभा)- दोपहर 03:20 बजे, विष्णु पथ से बाटा मोड़ तक, गया शहर, जिला- गयाजी।

आज लखीसराय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मोकामा में सीएम नीतीश की जनसभा होगी। मोकामा में बाहुवली दुलारचंद यादव की हत्या के बाद तनाव का माहौल है। यहाँ से चुनाव लड़ रहे जद यू प्रत्याशी अनंत सिंह दुलारचंद यादव हत्या मामले में जेल जा चुके हैं।

राहुल गांधी भी आज पूर्णिया और बहादुरगंज में रैलियां करेंगे।

पहले फेज में 18 जिलों में इन 121 सीटों पर होंगे मतदान:

पहले चरण में गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, खगड़िया, बेगुसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर यानी 18 जिलों में वोटिंग होगी।

दूसरे फेज में कुल 20 जिलों में इन 122 सीटों पर मतदान:

दूसरे फेज में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया,कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद,अरवल, रोहतास, कैमूर यानी कुल 20 जिलों में मतदान होगा।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *