भारत ने जीता महिला वर्ल्ड कप 2025, 52 साल का इंतजार खत्म, भारत की बेटियां बनीं वर्ल्ड चैंपियन!

Women's World Cup 2025, India Win ICC Trophy

शार्प वे न्यूज नेटवर्क।

आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 टूर्नामेंट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का खिताब जीत लिया है। यह भारत का पहला महिला वनडे विश्व कप खिताब है।

नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी ग्राउंड पर 2 नवंबर 2025 को रविवार के दिन खेले गए फाइनल मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराया। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोलवार्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। और टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन बनाए। भारत ने 52 सालों बाद पहला महिला वनडे विश्व कप जीतकर इतिहास रचा है! मैच में शेफाली वर्मा ने 87 रन की शानदार पारी खेली। 58 रन और 5 विकेट लेने वाली दीप्ति शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच बनीं।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार विश्व चैंपियन बना। फाइनल मुकाबले में, टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन बनाए।
जवाब में, दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर ऑल आउट हो गई। भारतीय महिला क्रिकेट के लिए यह एक स्वर्णिम पल है, क्योंकि उन्होंने 52 साल के इतिहास में अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी जीती है। इस जीत देश भर में जश्न मनाया जा रहा है। हालांकि अगर पूरे टूर्नामेंट की बात की जाए तो भारत ने अपने पूल के मैचों में चार में जीत हासिल की, जबकि उसे चार में हर भी मिली। फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोलवार्ट ने शतकीय पारी भी खेली और एक समय लग रहा था कि मैच भारत के हाथ से फिसल सकता है। लेकिन तभी, भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अपने बेहतरीन स्पैल से अफ्रीकी बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया। दीप्ति ने कुल 5 विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह से भारत की ओर मोड़ दिया। अंततः, दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और भारत 52 रनों से जीत गया।

जीत के साथ हुई पुरस्कारों की बरसात

आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में ऐतिहासिक जीत के साथ ही भारतीय टीम पर पुरस्कारों की बौछार हो गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए ₹51 करोड़ की भारी पुरस्कार राशि की घोषणा की, जो आईसीसी से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *