पटना :
Mahagathbandhan released election Menifesto for Bihar asembly election 2025.
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन की ओर से पटना आज साझा घोषणा पत्र जारी कर दिया गया है।महागठबंधन के जारी घोषणा पत्र को तेजस्वी प्रण’ के नाम दिया गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन का चुनाव घोषणापत्र बिहार को देश का नंबर वन राज्य बनाने का विजन डॉक्यूमेंट होगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे पास राज्य के विकास के लिए एक विज़न और उसका रोडमैप है। बिहार को नंबर वन राज्य बनाने का हमलोगों ने प्रण लिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि 14 नवंबर को आने वाली बिहार कि नयी सरकार, आप सभी के लिए बिहार में ही रोजी-रोजगार का प्रबंध करेगी। बिहार का कोई भी बेटी बेटा मजबूरी में अपने पिता अपनी माता को छोड़ कर बाहर जाने को विवश ना हो यही प्रार्थना और संकल्प आज के दिन छठी मैया से करते हैं। हमलोग बिहार की धरती को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। तेजस्वी यादव महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं।
तेजस्वी यादव महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं।
राहुल गांधी 29 अक्टूबर को बिहार में करेंगे चुनावी रैलियां
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 29 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव में अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। वह मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा क्षेत्र और दरभंगा में महागठबंधन समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में दो संयुक्त जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इन सभाओं में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।
सीएम नीतीश और तेजस्वी यादव की कई रैलियां हैं, तो ओवैसी भी आज बिहार के चुनावी दंगल में उतरेंगे। वह तीन जनसभा को संबोधित करेंगे।
बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे। 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी और 14 नवंबर को मतगणना होगी।
पहले फेज में 18 जिलों में इन 121 सीटों पर मतदान:
पहले चरण में गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, खगड़िया, बेगुसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर यानी 18 जिलों में वोटिंग होगी।
दूसरे फेज में कुल 20 जिलों में इन 122 सीटों पर मतदान:
दूसरे फेज में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया,कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद,अरवल, रोहतास, कैमूर यानी कुल 20 जिलों में मतदान होगा।

