खेल संवावदाता :
Women’s World Cup 2025 Semi-Final: भारत ने महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। भारत सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम है। अब भारत का सामना सेमीफइनल में ऑस्ट्रेलिया या साउथ अफ्रीका से होगी।
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले अंतिम लीग मुकाबले की विजेता से होगा। ये सेमीफाइनल मुकाबले 29 अक्टूबर से खेले जाएंगे। इस बार महिला विश्व सेमीफाइनल की चारों टीमें तय हो गई हैं। सेमीफाइनल से पहले भारत को आखिरी लीग मैच में बांग्लादेश से मुकाबला 26 अक्टूबर को होगी। भारतीय टीम वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने से अब केवल दो कदम दूर है। टीम इंडिया का लीग स्टेज में ही बांग्लादेश के साथ एक मुकाबला बाकी है, लेकिन इस मैच को जीतकर भी भारत पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर ही रहेगा।
भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीमें विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमें हैं। पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा। महिला विश्व कप का फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई में ही खेला जाएगा।
भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेले गए मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया। भारत-न्यूजीलैंड के इस मैच में बारिश ने अड़चन पैदा की, लेकिन DLS Method का फायदा भी भारत को मिला। बारिश की वजह से भारत ने इस मैच में 49 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 340 रन बनाए। इस पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने 36 चौके और 6 छक्के जड़े। इसके बाद DLS Method के चलते न्यूजीलैंड को 44 ओवर में 325 रन का लक्ष्य मिला। भारत ने इस मुकाबले में ज्यादा विकेट नहीं गंवाए, इसके चलते न्यूजीलैंड को 300 पार का लक्ष्य मिला। इस विशाल लक्ष्य को न्यूजीलैंड की टीम हासिल न कर सकी और 8 विकेट खोते हुए 271 रन ही बना सकती। इसी के साथ भारत ने इस मैच को 53 रनों से जीत लिया और सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
भारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत की सबसे बड़ी वजह टीम इंडिया ओपनिंग साझेदारी रही। भारत की ओपनिंग बल्लेबाज प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना के बीच 212 रनों की शानदार पार्टनरशिप हुई। भारत की इन दोनों खिलाड़ियों ने शतक ठोके। प्रतिका ने 134 गेंदों में 122 रन बनाए। वहीं स्मृति ने 95 गेंदों में 109 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों ने ही इस मैच में 23 चौके और 6 छक्के लगा दिए।

