पटना : विशेष संवाददाता
PM Modi, Amit shah, Nadda election rally will be held in Bihar today.
Bihar Chunav 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार अब तेज हो गया है। बीजेपी के स्टार प्रचारक अब बिहार फतह के लिए अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। दूसरी ओर महागठबंधन के सीएम फेस घोसित किये गए तेजस्वी यादव आज चार जनसभाएं को सम्बोधित करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर 1,314 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहाँ पर 6 नवंबर को मतदान होंगे।
बिहार में मोदी , अमित शाह , नड्डा की रैली होगी
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार में कई रैलियां करने वाले हैं। प्रधानमंत्री समस्तीपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पहले स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के परिजा से मिलेंगे। इसके अलावा पीएम बेगूसराय में भी चुनावी रैली को सम्बोधित करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सीवान और बक्सर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा हाजीपुर में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
महागठबंधन का चुनाव प्रचार अब रफ़्तार पकड़ा
बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः महागठबंधन के मुख्यमंत्री फेस घोसित होने के बाद तेजस्वी यादव पूरे जोश खरोश के साथ चुनाव प्रचार करने में जुट गए हैं। तेजस्वी यादव आज चार जनसभाएं को सम्बोधित करेंगे। तेजस्वी यादव की सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में 4 जनसभाएं होंगी। पहली सभा कटोरिया प्रखंड के सलखुआ सिमरी बख्तियारपुर स्थित महंत मिट्टू दास हाई स्कूल में होगी। दूसरी जनसभा रैयाम चीनी मील, केवटी दरभंगा, तीसरी आनंदपुर गंगोलिया, पारू मुजफ्फरपुर, चौथी महंथ नारायण दास उच्च विद्यालय, उजियारपुर समस्तीपुर, और पांचवीं संत कबीर महत राम दयाल महाविद्यालय, बिदुपुर बाजार (वैशाली) में आयोजित होगी। इसके बाद तेजस्वी यादव अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में आरजेडी के प्रधान कार्यालय चकौसन बाजार और सहायक कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रमों के समापन के बाद वे पटना लौटेंगे।
बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे। 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी और 14 नवंबर को मतगणना होगी।
पहले फेज में 18 जिलों में इन 121 सीटों पर मतदान:
पहले चरण में गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, खगड़िया, बेगुसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर यानी 18 जिलों में वोटिंग होगी।
दूसरे फेज में कुल 20 जिलों में इन 122 सीटों पर मतदान:
दूसरे फेज में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया,कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद,अरवल, रोहतास, कैमूर यानी कुल 20 जिलों में मतदान होगा।

