बिहार चुनाव : हो गया एलान , तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद का चेहरा

tejaswi yadav to be cm face from mahagathbandhan

Bihar’s opposition Mahagathbandhan announced to name Tejashwi Yadav as its Chief Ministerial candidate.
Mukesh sahni for DY CM.

पटना : विशेष संवाददाता

महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होंगें , इसका एलान हो गया है। पटना में महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में लालू यादव के पुत्र राजद नेता तेजस्वी यादव 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होने की घोषणा की गयी है । आज के प्रेस कांफ्रेंस में तेजस्वी यादव , मंगनीलाल मण्डल ,अशोक गहलोत ,कृष्णा अलवालूरु दीपांकर भट्टाचार्य , मुकेश साहनी , मौजूद थे। अशोक गहलोत ने एलान किया कि महागठबंधन अगर चुनाव जीतती है तो बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे। अशोक गहलोत ने कहा कि पुरे देश कि निगाहें बिहार चुनाव की तरफ है। सभी चाहते हैं कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बने। राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव ने बिहार में वोट अधिकार यात्रा की , जिससे लोगों में विश्वास बढ़ा है। अशोक गहलोत ने कहा कि मुकेश सहनी उप मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे. मुकेश सहनी ने विरोधियों पर साधा निशाना और कहा कि महागठबंधन एकजुट है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार का ये आखिरी चुनाव हैं। बीजेपी नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी।नीतीश कुमार अब बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बन पायेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि वे भ्रस्टाचार से कोई समझौता नहीं करेंगे।

इस एलान के साथ ही अब महागठबंधन के नेता अब चुनाव प्रचार में तेजस्वी यादव के नाम पर वोट मांगेंगे। इधर एनडीए की तरफ से मुख्यमंत्री कौन होंगे , इसकी आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। नीतीश कुमार चुनाव के बाद मुख्यमंत्री होंगे ? इसको लेकर अभी बीजेपी की ओर से एलान नहीं किया गया है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में इस बार एनडीए चुनाव लड़ लड़ रही है।
आपको बता दें कि राहुल गाँधी ने लालू यादव और तेजस्वी यादव से 22 अक्टूबर को फ़ोन पर बात की। इसके बाद राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पटना में लालू यादव और तेजस्वी यादव से मिले। सीट शेयरिंग फार्मूला फाइनल नहीं होने के कारण राजद और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों का एलान किया है। कई सीटों पर दोस्ताना फाइट भी होगी। इन सीटों पर दोनों दलों में सहमति नहीं बन पायी है। महागठबंधन के प्रत्याशी 11 सीटों में आमने – सामने हैं। कांग्रेस का अभी तक स्टैंड था कि मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया जायेगा। लेकिन राजद के स्टैंड से अब कांग्रेस अब झुक गयी है। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 1,314 उम्मीदवार मैदान में हैं।

महागठबंधन में 11 सीटों में फ्रैंडली फाइट होगी

महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, वीआईपी, सीपीआई, सीपीएम के बीच सीट बंटवारे पर मतभेद के कारण कई सीटों पर सीधी टक्कर से चुनावी समीकरण बदल सकते हैं। सीट शेयरिंग फार्मूला फाइनल नहीं होने के कारण महागठबंधन के घटक दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। आरजेडी ने 143 सीटों पर, कांग्रेस ने 61 पर, सीपीआई(एमएल) ने 20 पर, सीपीआई ने 9 पर, सीपीएम ने 4 पर और वीआईपी पार्टी ने 15 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। कई सीटों पर सहयोगी दलों के बीच सीधी टक्कर होने वाली है।

बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे। 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी और 14 नवंबर को मतगणना होगी।

पहले फेज में 18 जिलों में इन 121 सीटों पर मतदान:

पहले चरण में गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, खगड़िया, बेगुसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर यानी 18 जिलों में वोटिंग होगी।

दूसरे फेज में कुल 20 जिलों में इन 122 सीटों पर मतदान:
दूसरे फेज में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया,कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद,अरवल, रोहतास, कैमूर यानी कुल 20 जिलों में मतदान होगा।

जानिए 2025 में बिहार विधान सभा कि स्थिति

चुनाव होने से पहले बिहार विधानसभा में अभी बीजेपी के 80 विधायक हैं, आरजेडी के 77, जेडीयू के 45 और कांग्रेस के 19 विधायक हैं। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्ससिस्ट-लेनिनिस्ट) (लिबरेशन) के 11, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के 4, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सवादी) के 2, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया के 2, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के 1 और 2 निर्दलीय विधायक हैं।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *