JNU -छात्रसंघ चुनाव 4 नवंबर को होंगे,नतीजे 6 नवंबर को घोषित किए जाएंगे

JNU student union election 2025

दिल्ली :

JNU student union election 2025-26: JNUSU elections 2025 to be held on November 4

JNU SU Election 2025-26: JNU यानि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 4 नवंबर को होंगे और उसके नतीजे 6 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय की चुनाव समिति ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. 24 अक्टूबर से नामांकन और मतदाता सूची की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

चुनाव समिति की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत 24 अक्टूबर से होगी। इसी दिन मतदाता सूची जारी की जाएगी और उसी दिन से मतदाता सूची में सुधार का काम भी शुरू होगा। जो सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इसके बाद 25 अक्टूबर को नामांकन फॉर्म उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। 27 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। अगले दिन यानी 28 अक्टूबर को वैध नामांकन की सूची जारी की जाएगी और इसी दिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच नाम वापसी की प्रक्रिया भी होगी। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन शाम 7 बजे फाइनल उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी और रात 8 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित होगी, जिसमें उम्मीदवारों का परिचय और चुनावी प्रचार के लिए स्थानों का आवंटन किया जाएगा।

Presidential Debate से रोचक होगा माहौल

चुनावी माहौल को और रोचक बनाने के लिए 2 नवंबर को रात 8 बजे से राष्ट्रपति पद की बहस (Presidential Debate) आयोजित की जाएगी, जहां उम्मीदवार आमने-सामने अपने विचार रखेंगे। इसके बाद 3 नवंबर को ‘No Campaign Day’ रहेगा, जिस दिन किसी भी तरह का प्रचार प्रतिबंधित रहेगा। 4 नवंबर को वोटिंग होगी। मतदान दो चरणों में होगा। पहला सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक। मतदान के तुरंत बाद रात 9 बजे से मतगणना शुरू होगी. लेकिन इसके परिणाम 6 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

जानिए पिछले चुनाव का क्या रहा परिणाम

JNU के अध्यक्ष AISA-DSF के नीतीश बने थे। नीतीश को 1702 वोट मिले जबकि ABVP को 1430 वोट मिले। JNU के उपाध्यक्ष पद पर आईसा-डीएसएफ़ गठबंधन की मनीषा जीती। महासचिव पद पर AISA-DSF की उम्मीदवार मुंतेहा 1520 वोट लाकर जीती.संयुक्त सचिव पद पर ABVP के वैभव जीते। उनको 1518 वोट मिले.JNU में यूनिवर्सिटी में काउंसलर के 44 पद हैं जिनमें 23 पर ABVP के उम्मीदवार जीते। इसके पहले के चुनाव में पिछले साल की JNU के चारों पदों पर वामपंथी संगठनों की जीत हुई थी।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *