पटना में मुख्यमंत्री योगी बोले अब बिहार में अपहरण उद्योग कभी नहीं चलेगा, यूपी मॉडल लागू करने की जरूरत

Yogi Adityanath said kidnapping industry not alloud again in Bihar, "UP model" compulsory

पटना :
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी के चुनाव प्रचार के लिए बिहार पहुँच चुके हैं। आज दानापुर में एक सभा में सीएम योगी ने जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब बिहार में अपहरण उद्योग कभी नहीं चलेगा। कांग्रेस और राजद ने बिहार को बर्बाद कर दिया था। बिहार में जब से एन डी ए सरकार है, विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में यूपी मॉडल लागू करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिस तरह यूपी में अपराधियों की संपत्ति जब्त कर उसे गरीबों को दिया जा रहा है, उसी तरह बिहार में भी अपराधियों पर नकेल कसकर उनकी संपत्ति से गरीबों की मदद की जाएगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव के दानापुर से नामांकन के मौके पर मुख्यमंत्री योगी उपस्थित थे। यही पर उन्होंने बाद में खगौल में चुनावी सभा को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस बार चुनाव में कांग्रेस और राजद के महागठबंधन के झांसे में नहीं आना है, कारण कि ये दल विकास विरोधी हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि समय आगे देखने का है, पीछे जाने का नहीं है। पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार केंद्र में काम कर रही है। बिहार में भी एनडीए सरकार है और इसे ही आगे काम करने का मौका दिया जाय।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *