बिहार चुनाव : JDU की पहली लिस्ट जारी, 57 उम्मीदवार के नाम का एलान किया

Bihar JDU Candidate List 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जनता दल यूनाइटेड ने 57 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जदयू की पहली लिस्ट में एक भी मुस्लिम नाम नहीं है। इस बार एनडीए के सीट शेयरिंग फार्मूला में जद यू को 101 सीट मिली है। बीजेपी और हम के बाद अब JDU ने भी अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। चिराग पासवान को दे गयी 4 सीटों पर जद यू ने अपना कैंडिडेट के नाम का एलान कर दिया है। इस बात का संकेत है कि नीतीश कुमार अब किसी दबाब में नहीं आने वाले हैं। जद यू ने 6 मंत्रियों का टिकट काट दिया है।

जदयू ने गायघाट सीट से कोमल सिंह को टिकट दिया है। वह लोजपा(आर) सांसद वीणा देवी की बेटी हैं। कोमल सिंह के पिता दिनेश सिंह जेडीयू से एमएलसी हैं। चर्चा थी की कि वह लोजपा (रामविलास) से प्रत्याशी होंगी हालांकि जब यह सीट जदयू के खाते में गईं तो वह वहां से कैंडिडेट बनीं। जेडीयू ने बरबीघा के सिटिंग विधायक सुदर्शन कुमार का टिकट काट दिया है।बरबीघा से कुमार पुष्पंजय जदयू प्रत्याशी होंगे। इसके साथ ही कुशेश्वरस्थान से अमन भूषण हजारी का टिकट कट गया है। परसा से छोटे लाल यादव को जेडीयू ने टिकट दिया है। छोटे लाल आरजेडी छोड़ कर जेडीयू में शामिल हुए थे। वर्ष 2020 में छोटे लाल आरजेडी से जीते थे।

जनता दल यूनाइटेड प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

आलमनगर- नरेंद्र नारायण यादव
बिहारीगंज- निरंजन कुमार मेहता
सिंहेश्वर- रमेश ऋषिदेव
मधेपुरा- कविता साहा
सोनबरसा- रत्नेश सादा
महिषी- गुंजेश्वर साह
कुशेश्वरस्थान – अतिरेक कुमार
बेनीपुर-विनय कुमार चौधरी
दरभंगा ग्रामीण- ईश्वर मंडल
बहादुरपुर- मदन सहनी
गायघाट – कोमल सिंह
मीनापुर- अजय कुशवाहा
सकरा- आदित्य कुमार
कांटी- अजय कुमार
कुचायकोट- अमरेंद्र कुमार पांडेय
भोरे- सुनील कुमार
हथुआ- रामसेवक सिंह
बरौली- मंजीत सिंह
जीरादेई- भीष्म कुशवाहा
रघुनाथपुर- विकास कुमार उर्फ जीशू सिंह
बड़हरिया- इंद्रदेव पटेल
महाराजगंज- हेम नारायण साह
एकमा- धुमल सिंह
मांझी- रणधीर सिंह
परसा- छोटे लाल राय
वैशाली- सिद्धार्थ पटेल
राजापाकर- महेंद्र राम
महनार- उमेश सिंह कुशवाहा
कल्याणपुर- महेश्वर हजारी
वारिसनगर- मांजरीक मृणाल
समस्तीपुर- अश्वमेघ देवी
मोरवा- विद्यासागर सिंह निषाद
सरायरंजन- विजय कुमार चौधरी
विभूतिपुर- रवीना कुशवाहा
हसनपुर- राज कुमार राय
चेरिया बरियारपुर- अभिषेक कुमार
मटिहानी- राजकुमार सिंह
अलौली- रामचंद्र सदा
खगड़िया बब्लू मंडल
बेलदौर- पन्ना लाल पटेल
जमालपुर- नचिकेता मंडल
सूर्यगढ़ा- रामानंद मंडल
शेखपुर- रणधीर कुमार सोनी
बरबीघा- कुमार पुष्पंजय
अस्थावां- जितेंद्र कुमार
राजगीर- कौशल किशोर
इस्लामपुर- रुहेल रंजन
हिलसा- कृष्ण मुरारी
नालंदा- श्रवण कुमार
हरनौत- हरिनारायण सिंह
मोकामा- अनंत सिंह
फुलवारी- श्याम रजक
मसौढ़ी- अरुण मांझी
संदेश- राधा चरण साह
जगदीशपुर- भगवान सिंह कुशवाहा
डुमरांव- राहुल सिंह
राजपुर- संतोष कुमार निराला

jdu candidate list

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी JDU ने अपने सहयोगी चिराग पासवान की LJP की उन चार सीटों (एकमा, गायघाट, राजगीर, सोनबरसा) पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। जहाँ 2020 के विधानसभा चुनाव में LJP की वजह से JDU को हार का मुँह देखना पड़ा था।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *