Instagram ने नये नियम बनाए, बच्चे नहीं देख पायेंगे अश्लील कंटेंट, जानिए कैसे होगी निगरानी

Major change on Instagram — children will no longer be able to view obscene content

शार्प वे न्यूज नेटवर्क :
Major change on Instagram — children will no longer be able to view obscene content
बच्चों में बढ़ती हिंसा और समय से पहले अश्लील कंटेंट तक पहुंच को रोकने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram ने बड़ा बदलाव किया है। बच्चों के लिए अपने कंटेंट सुरक्षा नियमों को और कड़ा किया गया है और अब 13 से 17 साल के बच्चों को केवल वही कंटेंट दिखेगा, जो PG-13 फिल्मों जैसा सामान्य, सुरक्षित और उम्र के अनुसार होगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram की पैरेंट कंपनी Meta ने बताया कि बच्चों के लिए अपने कंटेंट सुरक्षा नियमों को और कड़ा कर दिया गया है। इन नये नियमों का मकसद बच्चों तक पहुंचने वाले अश्लील, खतरनाक या गलत कंटेंट को रोकना है। इसके तहत अब से सभी Teen Accounts को ऑटोमैटिकली ’13+’ मोड में रखा जाएगा यानी जो यूजर 18 साल से कम उम्र के हैं, वे बिना अपने पेरेन्ट्स की अनुमति के सेटिंग को बदल नहीं सकेंगे।

जानिए नये नियम से अब क्या होगा बदलाव?

टीन एजर्स यानि 13 से 17 साल के यूजर्स अब शराब, तंबाकू, नशे, हिंसा, गाली-गलौज और खतरनाक स्टंट जैसे कंटेंट नहीं देख पाएंगे। वयस्क (एडल्ट) या अनुचित माने गए अकाउंट को टीनेजर्स अब फॉलो नहीं कर पाएंगे और अगर टीन एजर्स ने पहले से फॉलो कर रखा है तो उनके पोस्ट और मैसेज भी ब्लॉक कर दिए जाएंगे। इंस्टाग्राम का AI सिस्टम अब इसी उम्र-फिल्टर के हिसाब से निगरानी करेगा, ताकि कोई वयस्क या अनुचित कंटेंट टीनेजर्स तक न पहुंचे।

पैरेंट्स ऐसे करेंगे कंट्रोल

इंस्टाग्राम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अब पैरेन्ट्स को ऐप पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा। पैरेन्ट्स चाहें तो अपने बच्चे के अकाउंट के लिए ‘सख्त सेटिंग’ इनेबल कर सकते हैं, जिससे बच्चों को और सीमित कंटेंट दिखाई देगा। इतना ही नहीं माता-पिता किसी भी पोस्ट या वीडियो को रिपोर्ट कर सकते हैं जो उन्हें अपने बच्चे के लिए गलत लगे।

आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों में हुए सर्वे में सोशल मीडिया पर टीनेजर्स के मानसिक स्वास्थ्य, गलत प्रभाव और अश्लील कंटेंट की पहुंच को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आई थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए Instagram ने नये नियम लागू किया है। Meta की ओर से कराए गए एक सर्वे में 95% पैरेन्ट्स ने इस नये सिस्टम को बच्चों के लिए सुरक्षित और मददगार माना है।
जबकि 90% पैरेंट्स ने माना कि इससे उन्हें समझने में मदद मिलेगी कि उनके बच्चे सोशल मीडिया पर क्या देख और सीख रहे हैं। पैरेन्ट्स ने यह भी माना कि Instagram का यह कदम बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा की दिशा में एक सकारात्मक और जरूरी पहल है। यह ऐप अब न केवल एंटरटेनमेंट का प्लेटफॉर्म रहेगा, बल्कि बच्चों के उम्र के मुताबिक सकारात्मक और सुरक्षित डिजिटल कंटेंट देने वाला स्पेस भी होगा।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *