बीजेपी CEC मीटिंग : बिहार चुनाव के लिए बीजेपी के उम्मीदवारों का फाइनल लिस्ट लॉक, 12 अक्टूबर को जारी होगी लिस्ट

Bihar Election 2025: BJP CEC meeting at for Bihar elections

दिल्ली : डॉ निशा सिंह

Bihar Election 2025: BJP CEC meeting at for Bihar elections.

दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में पी एम मोदी की अध्यक्षता में आज बीजेपी CEC मीटिंग में बिहार विधान सभा चुनाव के लिए बीजेपी के फाइनल लिस्ट को हरी झंडी दे दी गयी हैं। इस बैठक में अमित शाह, जे पी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान, विनोद तावरे और बिहार बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल थे। बीजेपी बिहार में इस बार 101 सीटों पर लड़ेगी। सूत्रों के मुताबिक 2020 विधान सभा चुनाव में जीते 80 प्रतिशत कैंडिडेट को फिर से टिकट देने का फैसला हुआ है।

यानि बीजेपी को इस बार केवल 20 प्रतिशत प्रत्याशी की खोज करनी पड़ी है। आपको बता दें कि 2020 चुनाव में में भाजपा ने बिहार में 74 सीटें जीतीं और 19.46 प्रतिशत वोट हासिल किया था। भाजपा ने उत्तर बिहार में सबसे ज़्यादा 29 सीटें, मध्य बिहार में 15 सीटें, मगध में 10 सीटें, सीमांचल में 9 सीटें और दक्षिण बिहार में 11 सीटें जीती थीं।

कई दिनों तक चले मेराथन मीटिंग के बाद घातक दलों की सहमति बन पायी। सीट शेयरिंग फार्मूला को लेकर जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा और चिराग अपने डिमांड पर अड़े थे। सभी ज्यादा सीट चाह रहे थे, लेकिन जब फाइनल फार्मूला आया तो सबसे ज्यादा फ़ायदा में चिराग पासवान रहे। चिराग पासवान ने 40 सीटों की डिमांड रखी थी, लेकिन फाइनल में 29 सीटें मिली है। मांझी 15 सीटें मांग रहे थे। कुशवाहा 12 -15 लेने के फेर में थे।

एनडीए में सीटों का बंटवारा, भाजपा– 101 सीट, जदयू– 101 सीट, लोजपा (रामविलास)– 29 सीट

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। सीट शेयरिंग फार्मूला फाइनल के अनुसार बीजेपी और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें दी गई हैं। जीतन राम मांझी की पार्टी को 6 सीटें और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को को भिओ 6 सीटें दी गई हैं।

बीजेपी बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने अपने सकल मीडिया हैंडल से सीट शेयरिंग फोर्मिला फाइनल होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA परिवार के सभी सदस्यों से बात करने के बाद फाइनल किया गया है। विनोद तावड़े ने कहा है कि भाजपा– 101 सीट, जदयू– 101 सीट, लोजपा (रामविलास)– 29 सीट, रालोमो– 06 सीट और हम– 06 सीट परबिहार विधान सभा चुनाव 2025 लड़ेगी। विनोद तावड़े ने आगे कहा कि एनडीए के सभी दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का हर्षपूर्वक स्वागत किया है। सभी साथी कमर कस चुके हैं और बिहार में फिर से NDA सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं।

पीएम मोदी 15 अक्टूबर ‘मेरा बूथ सबसे मज़बूत’ अभियान से जुड़ेंगे

पीएम मोदी बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए की विजय का गुरु मन्त्र देंगें। बीजेपी कार्यकर्ता को ऑनलाइन ये संवाद कार्यक्रम होगी। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक सकल मीडिया प्लेटफार्म से बताया है की 15 अक्टूबर को मुझे ऐसे ही कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा। मेरा आग्रह है कि आप सभी ‘मेरा बूथ सबसे मज़बूत’ अभियान से जुड़ें और अपने सुझाव आज ही साझा करें। चुने गए कुछ कार्यकर्ताओं से उनके सुझावों पर मैं सीधे उनके साथ चर्चा भी करूँगा।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *