स्मृति मंधाना ने वनडे क्रिकेट में बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन

ICC Women's World Cup 2025

खेल डेस्क :

Women’s World Cup IND vs AUS: Smriti Mandhana Indian cricketer made record in ODI

महिला क्रिकेट में दुनिया की नंबर 1 ODI बैट्समेन स्मृति मंधाना ने आज 12 अक्टूबर को इतिहास रच दिया है। स्मृति मंधाना महिला ODIs में एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन बनाने वाली पहली क्रिकेटर बनीं।

मंधाना विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना 18वां ODI खेल रही थीं। उनको मैच में उतरने से पहले इस साल 1000 ODI रन पूरे करने के लिए 18 रन की जरूरत थी। मंधाना ने आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर सोफी मोलिनेक्स को छक्का मारकर यह लक्ष्य हासिल किया है। भारत के चल रहे ICC महिला ODI विश्व कप 2025 के तीसरे मैच के दौरान मंधाना ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बेलिंडा क्लार्क का रिकॉर्ड भी तोड़ा, जिन्होंने महिला ODIs में एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक रन बनाए थे।क्लार्क ने 1997 में साउदर्न स्टार्स के लिए 16 ODIs खेले और कुल 970 रन बनाए थे।

ICC Women’s World Cup 2025:
भारत के बेटी स्मृति मंधाना ने आज के मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 80 रन की पारी खेली और महिला ODIs में 5000 रन पूरा किया। इससे पहले केवल चार बल्लेबाज ने महिला ODIs में 5000 से अधिक रन बनाए थे. इस सूची में पूर्व भारतीय कप्तान और महान बल्लेबाज मिताली राज सबसे आगे हैं। मिताली ने 1999 से 2022 तक अपने 23 साल लंबे करियर में 232 ODIs खेले और कुल 7805 रन बनाए। उनके बाद इंग्लैंड की शार्लोट एडवर्ड्स, न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स और वेस्ट इंडीज की स्टेफनी टेलर हैं।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *