बिहार चुनाव अपडेट : पहले चरण के लिए आज से नामांकन, सीट शेयरिंग पर अभी भी फैसला नहीं

bihar election 2025 update

न्यूज़ डेस्क :
Bihar election News update on October-10:

बिहार के 121 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी। बिहार विधान सभा चुनाव के लिए पहले चरण में ही चुनाव 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने आज 10 अक्टूबर को अधिसूचना जारी कर दी है। इसी के साथ अब पहले फेज के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इस बार पहले चरण के उम्मीदवारों को नामांकन के लिए केवल छह दिन मिलेंगे, क्योंकि 11 और 12 अक्टूबर को सरकारी अवकाश है। ऐसे में प्रत्याशियों को 13 से 17 अक्टूबर का ही वक्त मिलेगा।

एनडीए गठबंधन और महागठबंधन दोनों में सीट शेयरिंग का मामला अभी तक सुलझा नहीं है। किसे कितना सीट मिला या मिलेगा इसको लेकर बैठकों का दौर अभी चल रह है। एनडीए गठबंधन (बीजेपी- जदयू -उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी) ने भी अभी तक फाइनल नहीं किया है। इधर महागठबंधन भी राजद- कांग्रेस- मुकेश साहनी- लेफ्ट नए फॉर्मूला पर अभी तक सहमत नहीं हुआ है। दोनों गठबन्धन का लिस्ट फाइनल नहीं होने से आज कोई भी प्रत्याशी नामांकन दाखिल नहीं कर पायेंगे। हाँ जन सुराज पार्टी के घोषित 51 प्रत्याशी में से कोई कैंडिडेट अपना नॉमिनेशन कर सकते हैं। इसके आलावा आप, बसपा और निर्दलीय प्रत्याशी नॉमिनेशन कर सकते हैं। सीट शेयरिंग का फार्मूला घोषित होने के बाद 13 अक्टूवर से दोनों गठबंधन के प्रत्याशी नामांकन करने की संभावना है।

जानिए एनडीए गठबंधन में क्या चल रहा है :

बीजेपी : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीट बंटवारा अब अंतिम दौर में है। भाजपा ने 125 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है। प्रदेश चुनाव समिति ने हर सीट के लिए तीन नाम तय किए हैं, जिसे अब केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा जाएगा। 11 अक्तूबर को दिल्ली में बीजेपी के बिहार कोर ग्रुप की बैठक हो सकती है। बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 12 अक्टूबर को दिल्ली में होगी। पीएम मोदी, अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, धर्मेन्द्र प्रधान सहित अन्य नेता शामिल होंगे। फाइनल उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। इसके बाद 12 अक्टूबर को देर शाम या 13 अक्टूबर को बीजेपी की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। पहले फेज का नॉमिनेशन 13 से 17 अक्टूबर तक निर्धारित है।

जद यू : नीतीश कुमार आज फिर अपने आवास पर जदयू के नेताओं से मीटिंग करेंगे। जदयू में अभी भी सभी टिकट फाइनल लिस्ट सामने नहीं आया है। कुछ सीटिंग MLA का टिकट कट सकता है।

लोजपा (रामविलास) : चिराग पासवान की पार्टी ने आज 10 अक्टूबर को दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है, जिसमें पार्टी के उम्मीदवारों के फाइनल नाम समेत कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। सीट शेयरिंग फार्मूला को लेकर 9 अक्टूबर को दिल्ली में चिराग पासवान और बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के साथ बैठक हुई थी।

जीतन राम मांझी (हम ) : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी को विधानसभा में मान्यता प्राप्त करने के लिए 6% वोट या 8 सीटों की आवश्यकता है, मांझी ने कम से कम 15 सीटों की अपील की है। बीजेपी ने 7 सीट का ऑफर दिया है।

महागठबंधन :

कांग्रेस : महागठबंधन में शामिल दलों के बीच भी सीट शेयरिंग पर सहमति बनाने के लिए वार्ता का दौर जारी है। राहुल गाँधी के विदेश से लौटने के बाद कांग्रेस का स्टैंड क्लियर हो पायेगा। महागठबंधन चुनाव के लिये मुख्यमंत्री चेहरे का भी जल्द ही औपचारिक ऐलान करेगा। सूत्रों की मानें तो तेजस्वी यादव के नाम पर सभी दल सहमत हैं। कांग्रेस से हरी झंडी मिलने का इन्तजार है। कांग्रेस ने 25 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुन लिया है। कांग्रेस सीईसी की बैठक से इन नामों पर मुहर लग गई है। उम्मीदवारों के लिस्ट की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है।

राजद : राजद पार्लियामेंट्री बोर्ड मीटिंग आज पटना में होगी। तेजस्वी यादव ने कहा अब राजद कैडिंडेट्स की पहली लिस्ट लगभग तैयार है। पार्लियामेंट्री बोर्ड मीटिंग से हरी झंडी मिलने के बाद लिस्ट जारी कर दी जाएगी। इसके पहले महागठबंधन का सीट शेयरिंग फोर्मूला फाइनल होना है।

बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे। 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी और 14 नवंबर को मतगणना होगी।

पहले फेज में 18 जिलों में इन 121 सीटों पर मतदान:

पहले चरण में गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, खगड़िया, बेगुसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर यानी 18 जिलों में वोटिंग होगी।

दूसरे फेज में कुल 20 जिलों में इन 122 सीटों पर मतदान:
दूसरे फेज में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया,कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद,अरवल, रोहतास, कैमूर यानी कुल 20 जिलों में मतदान होगा।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *