बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर पटना में चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ मीटिंग की

Election Commission meeting in Patna regarding Bihar Legislative Assembly elections

पटना :

बिहार विधान सभा आम निर्वाचन- 2025 की तैयारियों की समीक्षा हेतु मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त डा. सुखबीर सिंह संधु एवं निर्वाचन आयुक्त डा. विवेक जोशी के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग की टीम आज पटना में है। पटना के होटल ताज में मीटिंग हुई। आयोग की टीम और राजनीतिक दलों के साथ मीटिंग हुई। CEC ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में आज की बैठक में बिहार के सभी 12 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ चर्चा हुई।

बैठक के लिए आम आदमी पार्टी (AAP), बहुजन समाज पार्टी (BSP), भारतीय जनता पार्टी (BJP), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट), इंडियन नेशनल कांग्रेस, नेशनल पीपुल्स पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड), राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय जनता दल (RJD), राष्ट्रीय लोक समता पार्टी और सीपीआई (ML) लिबरेशन जैसे दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया था।

केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम अगले दो दिनों तक बिहार में चुनाव की तैयारी की समीक्षा करेगी। इसके बाद वापस लौटकर चुनाव की तारीखों का एलान किया जा सकता है। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी तैयारियों पर चर्चा की। आयोग राजनीतिक दलों से सुझाव भी लिया है ।

जल्द होगा बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होना है। इस मीटिंग में कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, बीजेपी से प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और राजद से औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा शामिल हुए।

आपको बता दें कि बिहार विधान सभा चुनाव के लिये भारतीय निर्वाचन आयोग ने 470 पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है। बिहार में चुनाव आयोग की टीम राजनितिक दलों, सरकारी अधिकारियों के साथ अलग-अलग मीटिंग भी करेंगें। चुनाव की तैयारी पुरी होने के बाद संभावना है कि 6 अक्टूबर के बाद आयोग बिहार चुनाव की तारीखों का एलान कर देगी। वोटिंग छठ पूजा के बाद नवंबर में होने की संभावना है।

बिहार में एक ही फेज में चुनाव कराया जाए- संजय झा, जेडीयू

जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि बिहार में एक ही फेज में चुनाव कराया जाए। जेडीयू ने चुनाव आयोग से इस मांग को रखा है। उन्होंने बताया कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर या नक्सल कोई बड़ी समस्या नहीं है और सुरक्षा के लिए पैरामिलिट्री फोर्स मौजूद रहेंगे। झा ने यह भी कहा कि छठ के समय बिहार के कई लोग घर आते हैं, इसलिए उसी समय एक चरण में चुनाव कराया जाना चाहिए।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *