आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का आज से आगाज, भारत और श्रीलंका के बीच आज गुवाहाटी में मुकाबला

India ICC Women's Cricket World Cup 2025 India Vs Srilanka

खेल डेस्क :

India ICC Women’s Cricket World Cup 2025: आज से आईसीसी महिला विश्व कप 2025 शुरू हो रहा है। आज टूर्नामेंट के पहले दिन गुवाहाटी में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबले से होगी। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से खेला जायेगा।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम घरेलू मैदानों पर खेलने का फायदा उठाकर 47 साल बाद पहला आईसीसी खिताब जीतने के इरादे से मंगलवार को श्रीलंका के विरुद्ध वनडे विश्व कप के पहले मैच में उतरेगी। विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम 13वें विश्व कप में हालात से वाकफियत का पूरा फायदा उठाना चाहेगी। भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना बल्लेबाजी की धुरी रही हैं जो शानदार फॉर्म में हैं। श्रीलंका में 11 राउंड रॉबिन मैच खेले जाएंगे, जिसमें पाकिस्तान के सात लीग मैच और भारत के विरुद्ध पांच अक्टूबर का मैच शामिल है। एक सेमीफाइनल भी वहां होगा और पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है तो फाइनल भी वहीं खेला जाएगा। महिला विश्व कप का फाइनल मैच 2 नवंबर को खेला जायेगा। महिला क्रिकेट विश्व कप 12 सालों के बाद भारत में आयोजित किया जा रहा है।

ICC Women’s Cricket World Cup 2025

महिला विश्व कप का मैच भारत के 4 शहरों में आयोजित किए जायेंगे। बेंगलुरु– एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, गुवाहाटी– एसीए स्टेडियम, इंदौर– होलकर स्टेडियम, और विशाखापत्तनम– एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में मैच खेले जायेगें। इसके अलावा अन्य मैच श्रीलंका के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जायेगा।

जानिए, महिला वनडे विश्व कप 2025 के लिए भाग लेने वाली टीम

महिला वनडे विश्व कप 2025 में 8 टीमें खेलेंगी, जिसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान शामिल है। यह क्रिकेट टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जायेगा।

भारतीय टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रौड्रिग्स, ऋचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरूंधति रेड्डी, क्रांति गौड़।

महिला वनडे विश्व कप 2025 का लाइव प्रसारण कैसे देखें

TV पर देखने के लिए – Star Sports चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण होगा। अपने लैपटॉप या फिर मोबाइल में देखने के लिए JioHotstar ऐप या वेबसाइट पर लॉग‑इन करें। वहाँ पर मैच लाइव दिखेंगे

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *