बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 470 पर्यवेक्षक नियुक्त किया

Election Commission appointed 470 observers for Bihar Assembly elections

दिल्ली :
Election Commission appointed 470 observers for Bihar Assembly elections:
बिहार विधान सभा चुनाव के लिये भारतीय निर्वाचन आयोग ने 470 पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है। इस लिस्ट में 320 एआईएस , 60 आइपीएस और 90 अन्य सेवाओं से है। सभी पर्यवेक्षकों के साथ आयोग की मीटिंग 3 अक्टूबर को दिल्ली में होगी। इसके बाद टीम बिहार का दौरा करेगी। बिहार दौरे से पहले 3 अक्टूबर को चुनाव आयोग के साथ बैठकमें चुनाव की तैयारियां को लेकर मंथन किया जायेगा। चुनाव आयोग की उच्च स्तरीय टीम बिहार के दौरे पर 4 अक्तूबर को पटना पहुंचेगी। टीम दो दिनों तक पटना में मीटिंग करेगी। चुनाव कार्य से जुड़े अधिकारियों के साथ मीटिंग भी पटना में होगी। 6 अक्टूबर के बाद चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भी पटना पहुंचेगे।

बिहार में चुनाव आयोग की टीम राजनितिक दलों , सरकारी अधिकारियों के साथ अलग -अलग मीटिंग भी करेंगें। चुनाव की तैयारी पुरी होने के बाद आयोग बिहार चुनाव की तारीखों का एलान कर देगी । सूत्रों के मुताबिक अक्टूबर के दूसरे हफ्ता में चुनाव की घोषणा हो जाएगी। वोटिंग छठ पूजा के बाद नवंम्बर में होने की संभावना है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *