पटना :
Tejswi Yadav said, Nitish Kumar was once Bhishma Pitamah, now he has become the Dhritarashtra of corruption.
पटना : बिहार चुनाव में अब नेताओं के बोल अब सुर्ख़ियों में हैं। प्रशांत किशोर ने जिस तरह नेताओं का पोल खोलना शुरू किया है , तब से बिहार ने नेताओं में खलबली मची है , कि अगला नंबर किसका है ? प्रशांत किशोर अब 29 सितम्बर को एक और नेता का काला चिठ्ठा खोलने वाले हैं। इधर मंत्रियों पर लगे आरोप पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुप्पी पर लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार पहले भीष्म पितामह थे, अब भ्रस्टाचार के घृतराष्ट्र बन गएहैं। बिहार का तीजौरी खाली हो रहा है कोई विभाग बचा नहीं है। संविदा कर्मियों का मानदेय नहीं बढ़ा रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर आप 20 साल से सीएम है चुनाव के पहले 10 हजार दिया जा रहा है , उसका अगर बीस साल से भाग करे तो 500 रुपया साल का एक दिन 1 रुपया 68 पैसा और यह इसी 1 रुपया से बिहार के बच्चे का भविष्य को छिनना चाहती है। जनता इनके षडयंत्र मे फंसने वाली नहीं है। इन्हें इस बार हटाएगी। यह (नीतीश सर्कार ) देश के पीएम से रिश्वत दिला रही है। बहुत धन्यवाद 1 रुपया रिश्वत के लिए.
नीतीश कुमार ने लालू यादव को ससुरा कहा था
पिछ्ले दोनों एक कार्यक्रम में नीतीश कुमार की जवान फिसली। उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए ससुरा(लालू प्रसाद के लिए सम्बोधन) जब मुख्यमंत्री से हटा तो अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। बिहार को बर्बाद कर दिया। मर्यादा की सीमा को नितीश कुमार ने लांघने का काम किया था।

