तमिलनाडु के करूर में विजय की रैली में भगदड़, 39 की मौत

stampede in vijay rally in karur,31 dead on september 27,2025

Stampede-like situation at Vijay’s rally:
तमिलनाडु से अपडेट खबर ये है कि करूर में अभिनेता विजय की रैली में भगदड़ से 39 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हो गए। तमिल फिल्म स्टार और TVK (तमिझग विदुथलाई काच्ची) पार्टी के प्रमुख विजय की करूर में शनिवार (27 सितंबर) को आयोजित एक रैली में भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी। गिरह मंत्रालय ने तमिलनाडु सरकार से इस घटना की रिपोर्ट मांगी है। इसी बीच मुख्यमंत्री स्टालिन ने एलन किया है कि घटना में मारे गए लोगों के परिजन को 10 -10 लाख रूपये की मदद करेगी। घायलों को 1 लाख दिए जा रहे हैं।

घटना के चलते विजय को अपना भाषण अस्थायी रूप से रोकना पड़ा क्योंकि भीड़ में कई लोग बेहोश हो गए थे.


मुख्यमंत्रीएमके स्टालिन ने एक्स पर लिखी पोस्ट

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक्स पर लिखा- ‘करूर से आ रही खबर चिंताजनक है. मैंने पूर्व मंत्री @V_Senthilbalaji, माननीय मंत्री @Subramanian_Ma, और जिला कलेक्टर को निर्देश दिया है कि वे भीड़ में बेहोश हुए और अस्पताल में भर्ती लोगों को तुरंत चिकित्सा सुविधा प्रदान करें. मैंने पड़ोसी तिरुचिरापल्ली जिले के मंत्री @Anbil_Mahesh को भी युद्धस्तर पर सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है. इसके अलावा मैंने एडीजीपी से वहां स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए त्वरित कार्रवाई करने के लिए बात की है. मैं जनता से डॉक्टरों और पुलिस के साथ सहयोग करने का अनुरोध करता हूं.

विजय ने कहा- तमिलनाडु में होगा सत्ता परिवर्तन

अपने संबोधन के दौरान विजय ने यह भी दावा किया कि तमिलनाडु की राजनीतिक तस्वीर अगले छह महीनों में बदल जाएगी और सत्ता परिवर्तन देखने को मिलेगा। यह रैली 2026 विधानसभा चुनावों से पहले विजय के राज्यव्यापी अभियान का हिस्सा थी।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *