दिल्ली ।
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया। मलयालम अभिनेता मोहनलाल को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया, जबकि शाहरूख-विक्रांत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।
वर्ष 2023 में रिलीज फिल्मों के लिए दिए जाने वाले पुरस्कार के लिए शाहरूख खान को फिल्म जवान के लिए और विक्रम मैसी को 12वीं फेल के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जबकि मिसेज चटर्जी वर्सेस नार्वे के लिए रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।
मलयालम अभिनेता मोहनलाल को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार
Dadasaheb Phalke Award : मोहनलाल को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिला है। इससे पहले उन्हें कुछ प्रमुख राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और अन्य प्रतिष्ठित सम्मान भी मिल चुका है।
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Awards):
मोहनलाल ने अब तक कुल पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते हैं, जिनमें से चार अभिनय से संबंधित हैं और एक निर्माता के रूप में है।
1991 में फिल्म ‘भरथम’ के लिए, 1999 में फिल्म ‘वनप्रस्थम्’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है। 2016 में तीन फिल्मों जनता गैराज, पुलीमुरुगन और मुंथिरीवल्लिकल थालिरक्कुंबोल में उनके अभिनय के लिए विशेष जूरी पुरस्कार। इसके अलावा 9 बार केरल राज्य फिल्म पुरस्कार मिला और विभिन्न श्रेणियों में 10 बार फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ मिला है।

