दिल्ली :
Bihar assembly Election 2025: Gyanesh Kumar, CEC will visit Bihar soon
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग की एक टीम दशहरे के ठीक बाद बिहार का दौरा कर सकती है।
सूत्रों के अनुसार बिहार विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर इसी महीने 30 सितंबर के बाद CEC ज्ञानेश कुमार बिहार पहुंचने वाले हैं। इस दौरे में बिहार सरकार के चुनाव से जुड़े अधिकारियों , राजनीतक दलों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ बैठक भी करेंगे। इसके बाद चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके बाद दिल्ली लौटने के बाद समीक्षा के बाद चुनाव की तारीख का एलान करेंगें। सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग अक्टूबर के पहले सप्ताह या दूसरे हफ्ते की शुरुआती दिनों में बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। दुर्गा पूज के बाद इस बार दो या तीन चरण में होगा बिहार में मतदान संभव है। त्योहारों का मौसम है सो 6 नवंबर से 20 नवंबर के बीच बिहार में मतदान और मतगणना की पूरी संभावना है। जबकि 15 से 20 नवंबर के बीच मतगणना की तारीख सम्भावित है। 2025 में दिवाली 20 अक्टूबर को है, जबकि छठ पूजा 25 अक्टूबर (नहाय-खाय) से शुरू होकर 28 अक्टूबर तक चलेगी।
वर्तमान बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर, 2025 को समाप्त होगा
वर्तमान बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर, 2025 को समाप्त होगा और चुनाव आयोग को उस तिथि से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
2020 के चुनाव तीन चरणों में हुए थे – 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर, 3 नवंबर को 94 सीटों पर और 7 नवंबर को 78 सीटों पर मतदान हुआ था। नतीजे 10 नवंबर को घोषित किए गए थे। 2015 में, मतदान पाँच चरणों में हुआ था।
वर्तमान में एनडीए की सरकार
243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में एनडीए के पास 131 सदस्यों के साथ बहुमत है – भाजपा के 80, जदयू के 45, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के 4, और दो निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी हाशिल है। विपक्ष इंडिया ब्लॉक के 111 विधायक हैं, जिनमें राजद के 77, कांग्रेस के 19, भाकपा (माले) के 11, माकपा के 2 और भाकपा के 2 विधायक हैं।

