एशिया कप : भारत ने पाकिस्तान को दूसरी बार रौंदा, सुपर-4 राउंड में अब 24 सितम्बर को बंगलादेश से मुकाबला

Asia Cup Super-4:
भारत ने एशिया कप में बरकरार रखा अपना अजेय अभियान, दुबई में खेले गए मैच में आठ दिन के अंदर दूसरी बार पाकिस्तान को हराया। इस मैच में टीम इंडिया ने 172 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 18.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। दोनों टीमें 2025 एशिया कप के सुपर-4 राउंड में भिड़ी। लीग स्टेज में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया था।

2025 एशिया कप के सुपर-4 राउंड में भी भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया है। पाकिस्तान ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया ने 7 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य का पीछा कर लिया। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 39 गेंद में 74 और शुभमन गिल ने 28 गेंद में 47 रन बनाए। इन दोनों ने ही भारत की जीत की नींव रखी। अंत में तिलक वर्मा 19 गेंद में 30 रनों पर नाबाद लौटे। हार्दिक पांड्या भी सात गेंद में सात रनों पर नाबाद रहे।

सुपर-4 राउंड मैच में 24 सितंबर को भारत की बांग्लादेश के साथ टक्कर

अब 24 सितंबर को भारत की बांग्लादेश के साथ टक्कर होगी। भारत का सुपर-4 का आखिरा मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार, 26 सितंबर को खेला जाएगा। ये सभी मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होंगे।

फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा

एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार, 28 सितंबर को खेला जाएगा। इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में हो रहा है और भारत आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग्स में नंबर वन है। भारत टी20 में एशिया में ही नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट की नंबर वन टीम है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *