GST New Rules: New GST rates to resume from September 22, 2025 : कल 22 सितम्बर से देश में जीएसटी के नए नियम लागू हो रही है।
दिल्ली :
पीएम मोदी आज देश को संबोधित किया और उम्मीद जताई GST 2.0 की नई दरों से देश का विकास और तेज होंगे। उन्होंने देशवासियों को नवरात्र और जीएसटी सुधारों को लेकर शुभकामनाएं दीं। GST रिफॉर्म्स से सबका मुंह मीठा होगा।
उन्होंने कहा कि जीएसटी बचत उत्सव में आपकी बचत बढ़ेगी और आप अपनी पसंद की चीजों को और ज्यादा आसानी से खरीद पाएंगे। GST 2.0 की नई दरों के लागू होने से देश के आम लोगों को रहत मिलेगी। नवरात्र से पहले लोगों के घरों की खुशियां बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि जो देश के लोगों की जरूरत है, जो हम देश में बना सकते हैं, वो हमे देश में ही बनाना चाहिए। जीएसटी की दरें कम होने से नियम और प्रक्रियाएं और आसान बनने से हमारे एमएसएमई, हमारे लघु, कुटीर उद्योगों को बहुत फायदा होगा। उनकी बिक्री बढ़ेगी और टैक्स भी कम देना पड़ेगा। यानी उनको भी डबल फायदा होगा। GST 2.0 से देश के लोगों को 2.5 लाख करोड़ से ज्यादा की बचत होगी।
आपको बता दें कि GST 1 जुलाई, 2017 को लागू हुआ था। इसमें अब संसोधन किया गया है। GST 2-0 में कई स्लैब को चेंज किया गया है। पीएम ने कहा आत्मनिर्भर भारत के लिया नया कदम उठाया गया है। पीएम ने कहा आत्मनिर्भर बनने के लिए नयी जीएसटी का नियम मील का पत्थर साबित होने बाला है। उन्होंने कहा की टैक्स की जाल से परेशानी थी जिसे दूर करने का प्रयास किया गया है। हर देशवासी का पैसों का बजत होगा। हमने जनहित में फैसले लिए हैं। हर राज्यों के शंका का समाधान किया गया है। पीएम मोदी ने कहा- हमने सभी राज्यों से बात की. सभी की शंका का समाधान किया. सबको साथ लेकर GST रिफॉर्म हम कर पाए. ये केंद्र और राज्य सरकारों के प्रयास का नतीजा था हम GST रिफॉर्म ला पाए. पीएम मोदी कल से GST बचत उत्सव शुरू हो रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि अब पूरे देश के लिए एक जैसी व्यवस्था बनी है। वन नेशन, वन टैक्स का सपना साकार हुआ। साथियों रिफॉर्म एक अनवरत चलने वाली प्रक्रिया होती है। जब समय बदलता है, देश की जरूरत बदलती है तो नेक्सट जेन रिफॉर्म्स भी उतने ही आवश्यक होते हैं। वर्तमान जरूरतों और भविष्य को देखते हुए जीएसटी के नए सुधार लागू हो रहे हैं। अब सिर्फ 5 फीसदी और 18 फीसदी के ही टैक्स स्लैब रहेंगे। यानी रोजमर्रा के इस्तेमाल की ज्यादा सस्ती हो जाएंगे। खाने-पीने का सामान, दवाइयां, ब्रश-पेस्ट, बीमा। ऐसे ज्यादातर सामान पर या तो टैक्स शून्य होगा या 5 फीसदी टैक्स होगा। जिन सामानों पर पहले 12 फीसदी टैक्स लगता था, उनमें से करीब 99 फीसदी चीजें अब पांच फीसदी टैक्स के दायरे में हैं।
जानिए GST New Rules:
0% स्लैब पर खर्च 32.3% से बढ़कर 32.9% होगा.
5% स्लैब में खर्च का हिस्सा 18.2% से बढ़कर 33.3% हो जाएगा.
12% स्लैब पूरी तरह खत्म कर दिया गया है.
18% स्लैब का हिस्सा 16.9% से घटकर 14.1% होगा.
28% और उससे ज्यादा टैक्स वाली चीज़ों का हिस्सा घटकर 0.2% रह जाएगा.
GST Rate Cut from Sept 22: नए जीएसटी रिफॉर्म लागू होने से खाने-पीने की चीजों के दाम में कटौती हुई है। इतना ही नहीं 22 सितंबर से कई सामानों पर 0 GST भी लागू किया जा रहा है। इस नए बदलाव से रोजमर्रा की कई चीजों के दाम कम हो जाएंगे। GST काउंसिल ने अब सिर्फ 2 स्लैब रखे हैं, जिसमें 12% वाले आइटम्स को 5% और 28% वाले आइटम्स को 18% में शामिल किया है। कई चीजों पर जीएसटी रेट को जीरो कर दिया गया है. इससे काफी चीजें सस्ती हो जाएंगी। यहां तक की कई आइटम्स पर जीरो जीएसटी रूल लागू होगा। इन चीजों में दूध, दही, पनीर, शैंपू और साबून के साथ एसी, टीवी और बाइक भी सस्ते हो जाएंगे। आपको बता दें कि इन सुधारों (GST Refroms) के साथ भारत एकल कर व्यवस्था के और करीब आएगा। 22 सितंबर से नए जीएसटी ढांचे के तहत लगभग 400 वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी। सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं कि उपभोक्ता GST ढांचे के लाभों का सीधा अनुभव कर सकें और उन्हें पहचान सकें। जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार 22 सितंबर 2025 से जीएसटी 2.0 की नई कर दरें लागू होंगी। ये बदलाव सोमवार यानी 22 सितंबर से लागू हो जाएंगे।

