दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में ABVP का डंका बजा , तीन सीटों सहित अध्यक्ष पद भी जीता

दिल्ली :

Delhi University Election Result 2025:
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2025 के नतीजे घोषित हो गया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी का दबदबा रहा। इस साल ABVP ने तीन पोस्ट पर जीत हासिल की है जबकि NSUI बस एक सीट पर अपना कब्जा जमा पाई है। डूसू अध्यक्ष पद पर आर्यन मान ने जीत दर्ज की। डूसू अध्यक्ष पद पर आर्यन मान ने एनएसयूआई की जोसलिन नंदिता चौधरी को करारी शिकस्त दी। सचिव और संयुक्त सचिव पद भी एबीवीपी की झोली में गया है। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के राहुल झांसला ने जीत दर्ज की है

एबीवीपी अध्यक्ष समेत तीन पदों पर जीत दर्ज की है। वहीं एनएसयूआई को एक पद पर जीत मिली है। पिछले साल के मुकाबले मतदान में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल 35 प्रतिशत छात्रों ने मतदान किया था। इस दफे 39.36 प्रतिशत छात्रों अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। कुल चार पदों के लिए 21 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे। इस बार वोटर्स जिसमें 52 कॉलेजों के छात्र सेंट्रल पैनल और कॉलेज काउंसलर के लिए मतदान किया था।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *