दिल्ली : डॉ निशा सिंह
Rahul Gandhi PC: राहुल गांधी ने आज दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में प्रेस कांफ्रेंस की। प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गाँधी ने मोदी सरकार को कई मोर्चे पर घेरा है। वोट चोरी , बिहार SIR में गरबड़ी , महाराष्ट्र के वोटर लिस्ट में गरबड़ी को लेकर एनडीए सरकार को घेरा है।
राहुल ने कहा कि सबसे पहले यह हाइड्रोजन बम नहीं है, हाइड्रोजन बम आने वाला है। यह इस देश के युवाओं को यह दिखाने और समझाने में एक और मील का पत्थर है कि चुनावों में किस तरह धांधली की जा रही है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार वोट चोरों की रक्षा कर रहे हैं। उन लोगों को बचा रहे हैं जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है।
राहुल गांधी पिछले कुछ महीनों से चुनाव आयोग और सरकार पर हमलावर है। उन्होंने इलेक्शन कमीशन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वोटर लिस्ट से कई लोगों के नाम काट दिए। कांग्रेस के वोटर्स को निशान बनाया गया है। अल्पसंखयकों का नाम कटा गया है। मैं संविधान का पालन करूँगा। मुझे अपने देश और संविधान पर गर्व है। बीजेपी सरकार साजिश करके वोटरों के नाम कटवा रही है।
राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस में की गयी प्रमुख बातें
राहुल गाँधी ने प्रेस कांफ्रेंस में प्रोजेक्टर लगाकर वोटरों के नाम काटने का लिस्ट दिखाया। कहा कि इनलोगों का वोटरलिस्ट में नाम इसलिए कटा गया है , कारण के ये लोग इनलोगों (बीजेपी ) को वोट नहीं करते हैं। कर्नाटक विधान सभा चुनाव में कांग्रेस वोटरों के नाम काट दिए गए थे। कांग्रेस के मजबूत वोटर्स का नाम ही गायब कर दिया गया। कर्नाटक सी आई डी ने चुनाव आयोग को 18 पत्र लिखा , जिसमें वोटरलिस्ट में गरबड़ी की शिकायत की गयी , लेकिन आयोग ने इस नजरअंदाज किया है।
राहुल – प्रियंका गांधी का बिहार में कैंप , क्या वापसी करेगी कांग्रेस
इसके पहले महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच 5 महीने में ही लाखों मतदाताओं की संख्या बढ़ने को लेकर राहुल गांधी पहले भी सवाल उठा चुके हैं. राहुल गांधी ने पहले बेंगलुरु सेंट्रल सीट की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाकर चुनाव आयोग को घेरा था। पिछले महीने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के समापन के मौके पर राहुल गांधी हाइड्रोजन बम फोड़ने की घोषणा की थी। पटना में सीडब्ल्यूसी की बैठक के अगले दिन 25 सितंबर को कांग्रेस के बड़े नेता पार्टी का चुनावी घोषणापत्र घर–घर बाटेंगे. 26 सितंबर को प्रियंका गांधी का पटना और खगड़िया में महिला संवाद कार्यक्रम रखा गया है. प्रियंका के सहारे कांग्रेस आधी आबादी को साधना चाहती है. बिहार में कांग्रेस–आरजेडी गठबंधन ने महिलाओं को ढाई हज़ार रुपये महीना देने का वादा किया है. प्रियंका गांधी इससे पहले राहुल–तेजस्वी की यात्रा में भी शामिल हो चुकी हैं.
राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस से पहले कांग्रेस का पोस्ट , क्या कहा कुर्सी की पति बांध लीजिये
चुनाव आयोग ने कहा राहुल गांधी का आरोप ग़लत और निराधार
चुनाव आयोग का बयान आया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोप ग़लत और निराधार हैं।
आयोग ने साफ किया कि किसी भी वोट को कोई भी आम व्यक्ति ऑनलाइन नहीं हटा सकता, जैसा कि श्री राहुल गांधी द्वारा ग़लत ढंग से समझा गया है। आयोग ने कहा कि किसी भी मतदाता का नाम हटाने से पहले, प्रभावित व्यक्ति को सुनने का अवसर दिए बिना ऐसा नहीं किया जा सकता। 2023 में, अलंद विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के नाम हटाने के कुछ असफल प्रयास किए गए थे और मामले की जांच के लिए स्वयं चुनाव आयोग (ECI) के प्राधिकरण द्वारा एक एफआईआर दर्ज कराई गई थी। अभिलेखों के अनुसार, अलंद विधानसभा क्षेत्र 2018 में सुभाध गुट्टेदार (भाजपा) ने जीता था और 2023 में बी.आर. पाटिल (कांग्रेस) ने जीता।

