दिल्ली में सहेली स्मार्ट कार्ड से मुफ्त सफर करेंगी महिलाएं ,अक्टूबर में होगी शुरू

दिल्ली :डॉ. निशा सिंह

दिल्ली की बीजेपी की रेखा गुप्ता की सरकार जल्द ही महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए नई और शानदार सुविधा के लिए ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ जारी करने जा रही है। जल्द ही महिलायें पिंक रंग के इस डिजिटल कार्ड से दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त सफर करेंगी। अभी तक महिलाएं बस में मुफ्त सफर के लिए पिंक टिकट लेती थीं, लेकिन अब इस कार्ड के आने से पूरी प्रक्रिया डिजिटल हो जाएगी।

मुफ्त बस यात्रा की पहली स्कीम अरविन्द केजरीवाल के कार्यकाल में शुरू किया गया था, जो अब भी जारी है। लेकिन अब इसके लिए नयी व्यवस्था की जा रही है। अभी तक महिलाओं को मिल रही पिंक टिकट में फर्जीवारा होने का मामला सामने आ रहा है। सहेली स्मार्ट कार्ड’ दिल्ली में रहने वाली महिलाओं कि सुविधा के लिये होगी। दिल्ली से बाहर की महिलाओं को ये कार्ड नहीं मिलेगा, नहीं फ्री में डीटीसी और क्लस्टर बसों में सफर करेंगी। दिल्ली विधान चुनाव में बीजेपी ने महिलायें को दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त सफर जारी रखने का वादा किया था। इस योजना के तहत केजरीवाल सरकार के गुलाबी टिकट प्रणाली को समाप्त कर दिया है, जिससे भ्रष्टाचार रुकेगा और केवल दिल्ली के निवासियों को ही लाभ मिलेगा।

Saheli Smart Card: सहेली स्मार्ट कार्ड एक डिजिटल कार्ड है, जिससे दिल्ली में मुफ्त बस यात्रा की सुविधा को ज्यादा आसान बनाएगा। मुफ्त बस यात्रा की पहली स्कीम अरविन्द केजरीवाल के कार्यकाल में शुरू किया गया था। अभी दिल्ली में बीजेपी की सरकार है। अभी तक महिलाएं बस में मुफ्त सफर के लिए पिंक टिकट लेती थीं, लेकिन अब इस कार्ड के आने से पूरी प्रक्रिया डिजिटल हो जाएगी यह कार्ड लाइफटाइम के लिए मान्य होगा। इसका मतलब यह है कि एक बार सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने के बाद इसे बार-बार रिन्यू कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, इसे यूज करने से पहले कार्ड को डीटीसी के ऑटोमैटिक किराया संग्रह सिस्टम से सक्रिय करना होगा। स्मार्ट सहेली कार्ड पर संबंधित महिला का नाम और फोटो होगा, जिससे इसे इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी।

किसी मिलेगा ये कार्ड और कैसे होगा रजिस्ट्रेशन

स्मार्ट सहेली कार्ड का फायदा दिल्ली की वे महिलाएं और ट्रांसजेंडर लोग उठा सकते हैं, जिनकी उम्र 12 साल या उससे ज्यादा है। ये कार्ड हासिल करने के लिए दिल्ली का स्थायी निवासी होना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन के समय आपको अपने पते का वैध प्रमाण देना होगा, जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड या कोई दूसरा सरकारी दस्तावेज। सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। आपको डीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा. फॉर्म में अपनी सही जानकारी देना बहुत जरूरी है। रजिस्ट्रेशन के बाद आपको चुने गए बैंक में जाकर केवाईसी (Know Your Customer) प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद बैंक आपका कार्ड तैयार करके आपके रजिस्टर्ड पते पर भेज देगा। सूत्रों के मुताबिक सहेली स्मार्ट कार्ड बनने की प्रक्रिया इसी साल अगले महीने अक्टूबर में शुरू हो जाएगी।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *