प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है , बड़े फैसले लेने वाले प्रधानमंत्री , जिससे भारत की दुनियाँ में बढ़ी धाक

दिल्ली :

PM Modi Birthday 75 तह बर्थडे: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है और वे 75 वर्ष के हो गए हैं। आज 17 सितंबर 2025 को पीएम नरेंद्र मोदी 75 वर्ष पूरे कर रहे हैं। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु,उप राष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी सहित अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है। हर बार की तरह पीएम मोदी का जन्मदिन, उनके प्रशंसक और बीजेपी कार्यकर्ता देशभर में धूमधाम से मना रहे हैं। भारत दुनिया की सबसे युवा जनसंख्या वाला देश है. 65% से अधिक आबादी 35 वर्ष से कम उम्र की है और करीब 22 करोड़ युवा 18 से 29 वर्ष आयु वर्ग में आते हैं। भारत की 65 फीसदी से अधिक आबादी युवा है और युवा आबादी के मुद्दों को पीएम मोदी समझने में सफल रहे हैं। वहीं वह युवाओं के लिए प्रेरणा भी हैं. नतीजतन 11 सालों से वह देश के प्रधानमंत्री पद पर आसीन हैं. इसी वजह से पीएम मोदी को यूथ आइकन कहा जाता है। 75 वर्ष की उम्र में भी उनकी सक्रियता और प्रतिबद्धता यह साबित करती है कि असली ताकत उम्र में नहीं, बल्कि सपनों और कार्यशक्ति में होती है।

इमेज ‘मोदी है तो मुमकिन है

PM मोदी राजनीतिक सफर में उन्होंने 5 ऐसी असंभव दिखने वाली उपलब्धियां हासिल की है। जिसने उनकी इमेज ‘मोदी है तो मुमकिन है’ वाली बना दी है.
जरात के एक साधारण से गांव से निकलकर देश में राजनीति के सर्वोच्च पद तक पहुंचने का उनका यह सफर किसी को भी प्रेरित कर सकता है. 2014 में प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद से अब तक उन्होंने असंभव जैसे लगने वाले कई ऐसे कार्यों को अंजाम दिया है, जिनके बारे में पहले कोई सोच भी नहीं सकता था. यही वजह है कि उनके लिए ‘मोदी है तो मुमकिन है’ जैसी इमेज बन गई. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद 500 साल से अटके अयोध्या राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया, जिससे करोड़ों सनातनियों की आंखों से श्रद्धा और आस्था के सैलाब बह निकले।

फोर्ब्स (2024) लिस्ट में मोदी दुनिया के टॉप-10 सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल

भारतीय युवाओं को नरेंद्र मोदी के स्ट्रगल और हसल की कहानियां आकर्षित करती हैं। मोदी का बचपन साधारण था. वे अपने पिता की चाय की दुकान पर मदद करते थे, लेकिन आज वे दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेताओं में गिने जाते हैं। फोर्ब्स (2024) लिस्ट के अनुसार मोदी दुनिया के टॉप-10 सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल हैं।

भारत की दुनियां में धाक बढ़ी

पी एम मोदी ने भारत को वैश्विक मानचित्र पर मजबूत स्थिति दिलाई। 2023 में भारत ने G20 समिट की मेज़बानी की, जो देश की डिप्लोमेसी का ऐतिहासिक पल था। UN, BRICS और QUAD जैसे मंचों पर उनकी मौजूदगी ने भारतीय युवाओं को गर्व महसूस कराया। 2024 में जारी Pew Research Survey के अनुसार, 60% भारतीय युवा मानते हैं कि भारत की दुनिया में छवि मोदी शासन में बेहतर हुई है।

नरेंद्र मोदी ने कई बड़े और साहसिक फैसले लिए

नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के कई बड़े और साहसिक फैसले लिए हैं। चाहे वह नोटबंदी हो, कश्मीर में 370 हटाना , जीएसटी लागू करना हो या हाल में जीएसटी दरों में जनहित में किए गए बदलाव हों,पायलट अभिनन्दन की पाकिस्तान से रिहाई, सर्जिकल स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंदूर जैसे निर्णायक कदम हों, हाल ही में अमेरिका की ओर से लगाया गया टैरिफ मोदी को हिला नहीं पाया है। भारत में इंटरनेट क्रांति को बढ़ावा देने में मोदी सरकार ने अहम भूमिका निभाई. डिजिटल इंडिया (2015) कार्यक्रम से अब तक 80 करोड़ से अधिक लोग डिजिटल पेमेंट्स अपना चुके हैं. UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) ने दुनिया में सबसे ज्यादा डिजिटल ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड बनाया। वे शांति से अपना काम करते जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री जन धन योजना

प्रधानमंत्री जन-धन योजना (PMJDY) का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2014 को लाल किले की प्राचीर से किया था. 28 अगस्त 2014 को पूरे देश में इसका शुभारंभ हुआ. इस योजना से पीएम मोदी का लक्ष्य वंचित वर्गों और कम आए वर्गों के लिए बचत खाता उपलब्ध कराना था. इस योजना से करोड़ों की संख्या में लोगों के बैंक खाते खुलवाए गए. इससे गरीब जनता में भी बचत की भावना उत्पन्न हुई.

संसद आदर्श ग्राम योजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अक्टूबर, 2014 को लोकनायक जय प्रकाश नारायण जयंती के मौके पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में सांसद आदर्श ग्राम योजना (SAGY) का शुभारंभ किया. इस उद्देश्य मार्च 2019 तक तीन आदर्श ग्राम को विकसित करना था. इसके बाद 2024 तक पांच आर्दश ग्राम का विकास करना था. इस के माध्यम में ग्रामीण क्षेत्र के विकास को बल देना था ताकि गांव के लोगों को भी मूल धारा में लाया जा सके।

मेक इन इंडिया
देश में मेड इन इंडिया प्रोडक्ट को बढ़ावा देने के लिए ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम को सामने लाया गया. 25 सितंबर को ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम को लांच किया गया. इससे भारत को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया गया. भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है. देश से कई सामानों का विदेशों में निर्यात किया जा रहा है.

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना
आठ अप्रैल 2015 में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) की शुरूआत हुई. ये उन उद्यमियों के लिए है जो छोटे लोन लेकर अपने उद्योग को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मुद्रा लोन (PMMY) एक सरकारी योजना है. ये छोटे बिजनेस को आय और रोजगार देने के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन प्रदान करती है. इस योजना में कमर्शियल बैंक, RRB, लघु वित्त बैंक, सहकारी बैंक, एमएफआई और एनबीएफसी कंपनियां को लोन देती हैं. इस स्कीम का लक्ष्य सूक्ष्म उद्यमों को व्यवसाय शुरू करने या बढ़ाने में सहायता करना है. MUDRA स्कीम के तहत 3 तरह के लोन होते हैं. शिशु, किशोर और तरुण लोन हैं. मुद्रा लोन लेने को लेकर आवेदक को बैंकों या लोन संस्थानों को कोई सिक्योरिटी जमा कराने की आवश्यकता नहीं होती है.

डिजिटल इंडिया
डिजिटल इंडिया की शुरुआत 1 जुलाई 2015 से हुई. पीएम मोदी ने यह पहल एक ऐसे भारत की कल्पना को लेकर है जहां तकनीक के जरिए पारदर्शिता और जवाबदेही तय की जा सके ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और कृषि क्षेत्र में सेवाओं तक बेहतर पहुंच प्रदान की जा सके. मोबाइल फोन के माध्यम से ई-गवर्नेंस सेवाएं उपलब्ध कराना, सभी नागरिकों के लिए ऑनलाइन सेवाओं की सुलभता आसान हो सके. आधार, UPI, और DigiLocker जैसी पहलों के सफल कार्यान्वयन ने फेसलेस, कैशलेस और पेपरलेस गवर्नेंस को संभव बनाया जा सके.

स्टार्टअप इंडिया
स्टार्टअप इंडिया भारत सरकार की एक खास पहल की तरह है. इसका लक्ष्य देश में स्टार्टअप्स और नए विचारों के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम का निर्माण करना है. इससे देश का आर्थिक विकास हो एवं बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उत्पन्न हों. इस योजना की शुरुआत मोदी सरकार की ओर से 16 जनवरी, 2016 को की गई थी.

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) का लक्ष्य महिलाओं और बच्चों को स्वच्छ खाना पकाने का ईंधन देना था. एलपीजी उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य की रक्षा करना है. महिलाओं को रसोईघरों में अपने स्वास्थ्य से समझौता न करना पड़े या असुरक्षित क्षेत्रों में लकड़ी एकत्र करने के लिए न भटकना पड़े.

नोटबंदी का फैसला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम के रूप में अपने कार्यकाल में 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी लागू की. इस फैसले ने कालेधन पर लगाम लगाई. पीएम मोदी ने 8 नवंबर 2016 रात 8 बजे देश के नाम संबोधिन दिया. उन्होंने 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने का ऐलान किया. इस फैसले के पीछे पीएम मोदी ने कालेधन पर लगाम लगाना लक्ष्य बताया. आतंकियों और नक्सलियों कमर तोड़ने के साथ नकली नोटों को खत्म करना था. इसके साथ भ्रष्टाचार पर प्रहार करने समेत अन्य कारण बताए.

जीएसटी लागू

1 जुलाई 2017 को पूरे देश में GST (GST in India) को लागू किया गया. इसे स्वतंत्र भारत का सबसे बड़ा कर सुधार माना गया. इससे वैट सेवा कर जैसे कई अप्रत्यक्ष कर एक ही ढांचे में आ गए.

आयुष्मान भारत योजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 सितंबर 2018 को आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी. इसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) भी कहा गया. इसका लक्ष्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की सहायता करना है, जिन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत है. इसके तहत हर साल प्रति परिवार को 5 लाख रुपये की स्वास्थ्य के लिए के राशि प्रदान की जाएगी.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की शुरुआत पीएम मोदी ने 24 फरवरी 2019 को की. इस योजना के माध्यम से पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह सहायता राशि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में जाती है. यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (Direct Benefit Transfer – DBT) तकनीक के माध्यम से भेजी जाती है. यह राशि साल में हर चार माह के अंतर पर भेजी जाती है.

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाया

5 अगस्त 2019 को संसद में आर्टिकल 370 को हटाने का ऐलान किया गया था. इसके हटने के बाद राज्य का स्पेशल स्टेटस खत्म हो गया. इसके साथ ही राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बांटा गया था. सरकार का दावा था कि इस कदम से जम्मू-कश्मीर में शांति और खुशहाली आएगी.

आत्मनिर्भर भारत

पीएम मोदी ने कोरोना काल के समय देश में स्वदेशी कोविड वैक्सीन बनाकर पूरी दुनिया को दिखा दिया था कि मुसीबत के समय भारत अपने बल पर खड़ा हो सकता है. महामारी के समय जनता को फ्री में वैक्सीन की डोज दी गई. इसके साथ दुनिया के कई देशों को मदद के तौर पर भारतीय कोरोना वैक्सीन की डोज पहुंचाई गई.

गतिशक्ति योजना
2022 में गतिशक्ति योजना के तहत बजट में रेलवे को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया. राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण, 400 नई वंदे भारत ट्रेनों का विकास, 100 कार्गो टर्मिनल, पहाड़ी क्षेत्रों के लिए पर्वतमाला योजना और देश स्टैक ई-पोर्टल का शुभारंभ हुआ. इसी वर्ष मई में, दूरसंचार अवसंरचना के लिए एक बड़ा सुधार “गति शक्ति संचार पोर्टल” लॉन्च किया गया.

महिला आरक्षण बिल

महिला आरक्षण बिल 2023, जिसे अब संविधान (106वां संशोधन) अधिनियम, 2023 और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम से पहचान मिली है. यह एक ऐसा कानून है जो लोकसभा, दिल्ली विधानसभा और सभी राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई (33%) सीटें को आरक्षित करता है. यह बिल संसद के खास में पारित हुआ. 27 सितंबर, 2023 को राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद अधिनियमित हुआ.

यूनिफॉर्म सिविल कोड

समान नागरिक संहिता के तहत जाति, धर्म, क्षेत्र व लिंग के आधार पर भेद करने वाले व्यक्तिगत नागरिक मामलों से संबंधित सभी कानूनों में एकरूपता लाने की कोशिश की गई है.राज्य विधानसभा ने सात फरवरी, 2024 को समान नागरिक संहिता बिल को सर्वसम्मति से पारित कर इतिहास रचा था. उत्तराखंड पहला राज्य है, जहां पर इसे लागू किया गया है.

नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स

प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से बड़े जीएसटी रिफॉर्म का ऐलान किया. इसे पीएम मोदी ने दिवाली तोहफा बताया है. 10 सितंबर 2025 को जीएसटी के सलैब कम कर दिए गए. पहले जहां पर 5, 12, 18 और 28 फीसदी का जीएसटी स्लैब था, अब इसे 5 और 18 फीसदी कर दिया गया. 40 फीसदी का स्लैब अलग बनाया गया. दो स्लैब में अधिक आम जनता से जुड़ी चीजे हैं, जिससे आम जनता को रिआयत मिलेगी. 22 सितंबर से ये रिआयतें आम जनता तक पहुंचनी शुरू हो जाएंगी.

मोदी सरकार ने आतंकवाद को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई. पाकिस्तान की ओर से आतंकी हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया गया. पीएम मोदी के 11 साल के कार्यकाल में सेना ने आतंकवाद पर कड़ा प्रहार किया है.

सर्जिकल स्ट्राइक

29 सितंबर 2016 को भारत के डीजीएमओ ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि भारतीय सेना ने पीओके में आतंकियों के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की. यह हमले में आतंकवादियों के 7 ट्रेनिंग कैम्पों को ध्वस्त कर दिए गए. इसमें करीब 38 आतंकवादियों को ढेर ​कर दिया. वहीं दो पाक सैनिकों के मारे जाने की खबर दी गई.

पाकिस्तान में बालाकोट पर एयर स्ट्राइक

25-26 फरवरी 2019 की रात को सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया. इस हमले में भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में मौजूद आतंकियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया. इस हमले में करीब 300 आतंकी ढेर कर दिए गए. भारतीय वायु सेना के बारह मिराज 2000 जेट्स ने सीमा को पार करके बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद संचालित आतंकी शिविर को ध्वस्त कर दिया.
ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ऑपरेशन सिंदूर चलाया. 6-7 मई 2025 की रात को ये कार्रवाई की गई. भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के आठ आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दिया था. इस दौरान करीब 100 से अधिक आतंकी मारे गए. पहलगाम आतंकी हमले में हमारे 24 निर्दोष नागरिकों को धर्म पूछकर मारा गया था. इसके जवाब में भारतीय सेना बड़ी कार्रवाई की थी।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *