बिहार में नई वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस समेत 4 नई ट्रेनें 17 सितंबर से शुरू

दिल्ली :

चुनावी वर्ष में केंद्र सरकार बिहार को लगातार तोहफा दे रही है. मोकामा में नया पुल , पूर्णियां एयरपोर्ट के बाद अब नयी ट्रैन का तोहफा दे रही है।
बिहार में 17 सितंबर से चार नई ट्रेनें शुरू होंगी, जिनमें वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनें शामिल हैं। इसमें जोगबनी-दानापुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस, सहरसा-छेहरटा (अमृतसर) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस, जोगबनी-ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस और कटिहार-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस शामिल है।17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है।

दानापुर-फारबिसगंज-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस

पटना के दानापुर और जोगबनी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन 17 सितंबर से शुरू हो जाएगा. ये ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी। दानापुर से चलने वाली ट्रेन का मंगलवार को छोड़कर सभी दिन परिचालन होगा जबकि फारबिसगंज से चलने वाली ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन चलेगी.

वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट जानिए

गाड़ी संख्य 26302 दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस 17 सितंबर से दानापुर से शाम 17.10 बजे खुलकर 18.05 बजे हाजीपुर, 18.50 बजे मुजफ्फरपुर, 19.43 बजे समस्तीपुर, 20.23 बजे हसनपुर रोड, 20.38 बजे सलौना, 21.00 बजे खगड़िया, 21.55 बजे सहरसा, 22.23 दौरम मधेपुरा, 23.00 बजे बनमनखी, 23.40 बजे पूर्णिया, अगले दिन 00.18 अररिया कोर्ट एवं 00.48 बजे फारबिसगंज रूकते हुए रात 01.20 बजे जोगबनी पहुंचेगी।

8 घंटे में सफर पूरा होगा

आठ कोच की ये वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 453 किलोमीटर की दूरी करीब 8 घंटे 10 मिनट में पूरी करेगी। गाड़ी सं. 26301 जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस 18 सितंबर से जोगबनी से दोपहर 03.25 बजे खुलकर 03.35 बजे फारबिसगंज, 04.00 बजे अररिया कोर्ट, 04.50 बजे पूर्णिया, 05.26 बजे बनमनखी, 05.53 बजे दौरम मधेपुरा, 06.20 बजे सहरसा, 07.13 बजे खगड़िया, 07.33 बजे सलौना, 07.48 बजे हसनपुर रोड, 08.23 बजे समस्तीपुर, 09.00 बजे मुजफ्फरपुर, 09.45 बजे हाजीपुर रूकते हुए रात 11.30 बजे दानापुर पहुंचेगी।

जोगबनी-ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस

जोगबनी-ईरोड अमृत भारत ट्रेन फारबिसगंज, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, बक्सर, डीडीयू, प्रयागराज, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, विजयवाड़ा पेरम्बूर और काटपाडी सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते लेते हुए अगले सुबह ईरोड पहुंचेगी.

सहरसा-छेहरटा अमृत भारत एक्सप्रेस
सहरसा-छेहरटा अमृत भारत ट्रेन सुपौल, सरायगढ़, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, मुरादाबाद और अंबाला कैंट के रास्ते रात 2 बजे के करीब पंजाब के छेहरटा पहुंचेगी.

कटिहार-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस

कटिहार से सिलीगुड़ी के बीच एक्सप्रेस ट्रेन पूर्णिया, कस्बा, जलालगढ़, अररिया, रहमतपुर, बंशबरी हाल्ट, खवासपुर, लक्ष्मीपुर, बरर्धा हाल्ट, कालियागंज, तेरागच, बीबीगंज, तुलसिया हाल्ट, पवाखली, कदोगांव हाल्ट, भोगडबर हाल्ट, ठाकुरगंज, गलगलिया, नक्सलबरी और बागडोगरा होकर सिलीगुड़ी तक चलेगी। ट्रेन संख्या 15701 कटिहार-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस प्रतिदिन सुबह 5 बजे कटिहार से चलेगी और 10:15 बजे सिलीगुड़ी जंक्शन पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन 15702 सिलीगुड़ी-कटिहार एक्सप्रेस दोपहर 12:45 बजे सिलीगुड़ी से रवाना होगी शाम 6:05 बजे कटिहार पहुंचेगी। 10 कोच वाली ट्रेन 230 किलोमीटर की दूरी करीब 5 घंटे 15 मिनट में पूरी करेगी।

इतनी वंदे और अमृत भारत चल रही

जानकारी के अनुसार, वर्तमान में बिहार में 13 वंदे भारत का परिचालन हो रहा है. जोगबनी-दानापुर वंदे भारत मिलाकर 14 हो जाएगा. बिहार में 8 अमृत भारत का परिचालन हो रहा है. जोगबनी-ईरोड और सहरसा- अमृतसर मिलाकर 10 अमृत भारत हो जाएगा. इसके अलावा जयनगर-पटना की बीच
1 नमो भारत ट्रेन भी चल रही है।

———————
बिहार चुनाव : तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ 16 सितंबर से शुरू होगी

पटना : बिहार में चुनाव प्रचार के लिए सत्ता पक्ष और बिपक्ष अब अपना अभियान तेज कर दिया है। पीएम मोदी , नीतीश कुमार , जी पी नड्डा , अमित शाह
से लेकर धर्म गुरु बिहार में चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इधर तेजस्वी यादव ने एलान किया है कि वे 16 सितम्बर से हम बिहार के बाकि जिलों में अपनी बिहार अधिकार यात्रा शुरू कर रहे हैं। बिहार अधिकार यात्रा जहानाबाद से शुरू होकर नालंदा, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, समस्तीपुर होकर वैशाली में समाप्त होगी।

उन्होंने कहा कि पिछली यात्रा में कुछ जिले बच गए थे उन्हें हम पूरा करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव एक बार फिर राजनीतिक यात्रा पर निकलने वाले हैं। तेजस्वी की बिहार अधिकार यात्रा 16 सितंबर से शुरू होगी। इस दौरान वे 10 जिलों के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। राजद नेता तेजस्वी यादव 16 सितंबर से बिहार अधिकार यात्रा पर निकलेंगे जो 20 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान वे 10 जिलों का दौरा करेंगे जहाँ राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा नहीं पहुँची थी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य विधानसभा क्षेत्रों में जनता से संवाद करना है। तेजस्वी जहानाबाद से यात्रा शुरू करेंगे और वैशाली में इसका समापन होगा

आपको बता दें कि 17 अगस्त से 30 अगस्त के बीच वोटर अधिकार यात्रा 23 जिलों से होकर गुजरी थी। उस दौरान राहुल के साथ तेजस्वी ने बिहार में 13000 किलोमीटर से अधिक का परिभ्रमण किए थे। समापन के उपलक्ष्य में पटना में एक सितंबर को वोटर अधिकार मार्च निकाला गया था, जिसमें राहुल के साथ महागठबंधन के सभी घटक दलों के शीर्ष नेतृत्व की सहभागिता रही थी।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *