पटना : बिहार में चुनाव प्रचार के लिए सत्ता पक्ष और बिपक्ष अब अपना अभियान तेज कर दिया है। पीएम मोदी, नीतीश कुमार, जी पी नड्डा, अमित शाह से लेकर धर्म गुरु बिहार में चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इधर तेजस्वी यादव आज, 16 सितम्बर से हम बिहार के बाकि जिलों में अपनी बिहार अधिकार यात्रा शुरू कर रहे हैं। बिहार अधिकार यात्रा जहानाबाद से शुरू होकर नालंदा, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, समस्तीपुर होकर वैशाली में समाप्त होगी।
उन्होंने कहा कि पिछली यात्रा में कुछ जिले बच गए थे, उन्हें हम पूरा कर रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव एक बार फिर राजनीतिक यात्रा पर हैं। तेजस्वी की 16 सितंबर से शुरू बिहार अधिकार यात्रा दौरान वे 10 जिलों के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। राजद नेता तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा 16 सितंबर से 20 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान वे 10 जिलों का दौरा करेंगे जहाँ राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा नहीं पहुँची थी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य विधानसभा क्षेत्रों में जनता से संवाद करना है। तेजस्वी जहानाबाद से यात्रा शुरू करेंगे और वैशाली में इसका समापन होगा।
आपको बता दें कि 17 अगस्त से 30 अगस्त के बीच वोटर अधिकार यात्रा 23 जिलों से होकर गुजरी थी। उस दौरान राहुल के साथ तेजस्वी ने बिहार में 13000 किलोमीटर से अधिक का परिभ्रमण किए थे। समापन के उपलक्ष्य में पटना में एक सितंबर को वोटर अधिकार मार्च निकाला गया था, जिसमें राहुल के साथ महागठबंधन के सभी घटक दलों के शीर्ष नेतृत्व की सहभागिता रही थी।

